Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर जाफिर खान पर किसानों से अवैध वसूली करने के आरोप सिद्ध होने के बाद कलेक्टर ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए ऑपरेटर को तत्काल बाहर करने और कलेक्ट्रेट परिसर में भी प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर दीपक सिंह ने आदेश में कहा कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देशित किया जाता है कि वे तत्काल कम्प्यूटर ऑपरेटर जाफिर खान को शासकीय कार्य से प्रतिबंधित करें।
उसके पास मौजूद आईडी व पासवर्ड लेकर भविष्य में किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य न सौंपे। वहीं प्रभारी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमन मिश्रा को निर्देश दिए कि जांच प्रतिवेदन के अनुसार कम्प्यूटर ऑपरेटर पर अनियमितता, धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए है।