Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिग की फ्लाइट जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी उड़ान भरती नजर आएंगी।
फ्लाय बिग एयरलाइंस इंदौर एयरपोर्ट से अपनी पहली फ्लाइट रविवार को शुरू करेगा। फ्लाइट इंदौर से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी। वापसी में अहमदाबाद से शाम 5.05 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। इसके बाद एयरलाइंस 13 जनवरी से रायपुर के लिए अपनी फ्लाइट शुरू करेगी। एयरलाइंस की इसके बाद उद्घाटन फ्लाइट के बाद 6 जनवरी से यह फ्लाइट प्रति बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
फ्लाइट शेड्यूल
- इंदौर से फ्लाइट दोपहर 2.30 बजे अहमदाबाद रवाना होगी। वहां 3.35 बजे पहुंचेगी।
- अहमदाबाद से फ्लाइट शाम 5.05 बजे रवाना होगी। इंदौर शाम 6.05 बजे तक आएगी।