बीमार कर देंगी ये गंदगी: जबलपुर में दो नामी दुकान और दो ढाबे में निगम की कार्रवाई, गंदगी में बन रहा था केक और भोजन

बीमार कर देंगी ये गंदगी: जबलपुर में दो नामी दुकान और दो ढाबे में निगम की कार्रवाई, गंदगी में बन रहा था केक और भोजन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Corporation’s Operation In Two Well known Shops And Two Dhabas In Jabalpur, Cake And Food Was Being Made In The Dirt

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हीरा स्वीट्स में कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम

  • हीरा स्वीट्स के बाहर और हीरा केक एंड ड्राई फ्रूट्स शॉप के अंदर मिली गंदगी, पॉलीथिन भी जब्त
  • अंधमूक बाईपास के पास बाबा और आलीशान ढाबा में भी कार्रवाई

शहर के नामी मिठाई व केक की दुकान में गंदगी के बीच सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। इसी तरह बायपास पर संचालित दो ढाबे में निगम की टीम ने गंदगी पर स्पॉट पर जुर्माना वसूला। नगर निगम ने इस दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त की। यहां काम करने वाले लोग भी गंदे कपड़ों के बीच में मिले। संचालकों को चेतावनी दी गई कि साफ-सफाई में अगली बार लापरवाही मिली तो लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा।
गंदगी में बन रहा था केक
जानकारी के अनुसार नगर निगम कमिश्नर अनूप कुमार ने टीम गठित कर दुकानों की साफ-सफाई की जांच करा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को टीम नंबर एक ने देशबंधु कॉम्प्लेक्स के सामने हीरा स्वीट्स एवं हीरा केक एंड ड्राई फ्रूट्स यहां दबिश दी। दोनों स्थानों पर गंदगी मिलने पर जुर्माना वसूला गया। इसी तरह गढ़ा, कछपुरा, रामपुर व छोटी लाइन फाटक संभाग की संयुक्त टीम ने अंधमूक बाईपास रोड पर संचालित ढाबों व दुकानों की जांच की। बाबा ढाबा व आलीशान ढाबा में गंदगी मिलने पर टीम ने 28 हजार का जुर्माना वसूला।

पॉलीथिन जब्त करते हुए टीम

पॉलीथिन जब्त करते हुए टीम

पॉलीथिन भी जब्त किया
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल जैन के मुताबिक संभाग क्रमांक 13 के अन्तर्गत दयानंद सरस्वती वार्ड में मुख्य मार्ग बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। बड़ी संख्या में दुकानों के सामने डस्टबिन नहीं मिलने और गंदगी फैला होने पर स्पॉट फाइन वसूला गया। नौदरा ब्रिज के सामने हीरा केक एंड ड्राई फ्रूट्स के केक निर्माण स्थल पर गंदगी मिलने के साथ ही यहां के एक भी कर्मचारी का मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं मिला। पास में ही बालाजी नाम से कपड़ों की सेल करने वाले के यहां से दो किलो पॉलीथिन जब्त किया। सात हजार रुपए जुर्माना वसूला।
मास्क न पहनने वालों से 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला
इसके अलावा अन्य संभाग के मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा गंदगी फैलाने वालों और मास्क न पहनने वाले 86 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इन लोगों से कुल 31 हजार रुपए स्पॉट फाइन के रूप में जुर्माना वसूला। नगर निगम के प्रशासक बी चंद्रशेखर और निगमायुक्त अनूप कुमार ने स्वास्थ्य टीम को आगे भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।



Source link