म्यूजिकल ईवनिंग: कलाकारों ने पूरी शिद्दत से दी संगीतमय प्रस्तुति, चंद श्रोता ही पहुंचे कार्यक्रम सुनने

म्यूजिकल ईवनिंग: कलाकारों ने पूरी शिद्दत से दी संगीतमय प्रस्तुति, चंद श्रोता ही पहुंचे कार्यक्रम सुनने


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Artists Gave Full Musical Performance, Only A Few Listeners Reached To Listen To The Program

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रवींद्र भवन में संतूर वादन करती श्रुति अधिकारी और तबले पर उनका साथ देते मनोज पाटीदार।

  • गमक में श्रुति अधिकारी का संतूर वादन

गमक श्रृंखला के अंतर्गत रवींद्र भवन में आज शाम विख्यात संतूर वादिका श्रुति अधिकारी ने अपने प्रभावी वादन से वातावरण को स्वरमयी बना दिया। कोरोना और ठंड के चलते कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या कलाकारों की संख्या की दो गुना थी। यानी मंच पर श्रुति अधिकारी और उनके संगतकार मौजूद थे। वहीं श्रोताओं की दीर्घा में बमुश्किल चार श्रोता ही मौजूद रहे।

सुप्रतिष्ठित संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा से संतूर वादन में कोमल बर्ताव के गुणों में दक्ष कलाकार ने राग पूरिया कल्याण प्रस्तुत किया। लगभग एक घंटे से अधिक के अपने वादन में उन्होंने रागसम्मत अनुशासन को बखूबी बनाये रखा। उनके साथ तबले पर मनोज पाटीदार ने संगत की।

संगीत साधकों के परिवार में जन्मी श्रुति प्रदेश की गुणी कलाकार हैं और श्रेष्ठ महिला वादिकाओं में जानी जाती हैं।



Source link