Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- नगर निगम ने इस वार्ड में 9 डेरियों को किया था चिह्नित, एक भी नहीं हटी
शहर का डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड क्रमांक 1 इस बार सामान्य श्रेणी में है। सरकार के रहते हुए वार्डों में पक्की सड़कें, स्ट्रीट लाइटें जैसे कई काम तो किए गए पर कुछ समस्याएं आज भी बरकरार हैं। डेयरियों का विस्थापन हो या नालों का अतिक्रमण इनको हल करने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए, जो इस बार चुनावी मुद्दा भी बन सकते हैं।
वार्ड में 9 डेयरियां हैं, जो कालोनी के अंदर ही संचालित हो रही हैं, उनके मवेशी सड़कों पर ही बैठे रहते हैं। वहीं गंदी के कारण रहवासियों को परेशान होना पड़ता है। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या नालों के अतिक्रमण की भी हैं। यहां कई फीट चौड़े नालों पर अतिक्रमण हो गया है, जिसके कारण जल निकासी की समस्या बनी रहती हैं। हाल में इस वार्ड में एडीबी प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, जिसके कारण सड़कों को खोदकर छोड़ दिया है।
बोलती तस्वीर : लीकेज से पानी ही पानी
5 समस्याएं… नालों पर अतिक्रमण, खुदी सड़कें
1. स्ट्रीट लाइट जलती नहीं। 2. नालियों में गंदगी। 3. मवेशियों का जमावड़ा। 4. खुदी हुई सड़कें। 5. नाले पर अतिक्रमण।
पाइप लाइन का काम वार्ड में अब भी अधूरा है
1.वे काम जो हुए : 1 करोड़ का सामुदायिक भवन। 2.वे काम जो अधूरे हैं: एप्रोच मार्गों का निर्माण। 3.वे काम जो नहीं हुए : पाइप लाइन।
नालों को ढंकने का काम स्मार्ट सिटी से होना है
वार्ड में 100% पक्की सड़कें हैं। खुले हुए नालों को बंद करने के लिए मैंने प्रस्ताव बनाया था। अब वह काम स्मार्ट सिटी के माध्यम से कराए जा रहे हैं। -अनामिका हर्षवर्धन चौबे, पूर्व पार्षद