22 साल की गर्लफ्रेंड की लड़के ने गला दबाकर हत्या कर दी. (सांकेतिक तस्वीर)
अभिषेक ने बताया कि देर रात विवाद के चलते उसने मारिया का गला दबा दिया. अभिषेक हालांकि, रात को ही पुलिस थाने पहुंच गया था. उसने पुलिस से कहा कि उसे यह नहीं मालूम था कि युवती की मौत हो गई है.
थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की लड़की का मर्डर हुआ है और वे जीवन बसेरा अपार्टमेंट पहुंचे. यहां 22 वर्षीय मारिया का शव मिला. युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी. वह लिव इन रिलेशनशिप में अभिषेक के साथ रह रही थी.
लड़के ने पुलिस से कही ये बात
अभिषेक ने बताया कि देर रात विवाद के चलते उसने मारिया का गला दबा दिया. अभिषेक हालांकि, रात को ही पुलिस थाने पहुंच गया था. उसने पुलिस से कहा कि उसे यह नहीं मालूम था कि युवती की मौत हो गई है. प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण सामने नहीं आया है. इतना पता चला है कि दोनों से मिलने कई दूसरे लड़के भी आते थे.इस तरह की कहानी आ रही सामने
पुलिस के मुताबिक, युवती मारिया और अभिषेक डे का चार दिनों से विवाद चल रहा था. युवक का घर बंगाली चौराहे पर है. बताया जा रहा है कि युवती ने अभिषेक के माता-पिता के लिए अपशब्द कह दिए थे जिसके बाद से वह गुस्से में था. मां-बाप को अपशब्द कहने के बाद अभिषेक देर रात युवती से बात करने पहुंचा, जहां पर विवाद के बाद उसने उसका गला दबाया और जब वह बेहोश होकर गिर पड़ी तो अभिषेक को यह समझ नहीं आया कि युवती की मौत हो गई है या वह जिंदा है. वह अपने एक दोस्त को सहायता के लिए लेकर आया. उसने बताया कि यह मर गई है. इसके बाद उसने थाने में जाकर इस घटना की जानकारी दी.
युवती का नहीं मिला कोई पहचान पत्र, सिम भी लड़के के नाम
जानकारी के अनुसार युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और लंबे समय से अभिषेक के साथ लिव-इन में रह रही थी. लेकिन, पुलिस को घटनास्थल से कोई भी कागज नहीं मिले हैं. युवती की जो मोबाइल सिम है वह भी अभिषेक ने दिलाई थी जिसकी कॉल डिटेल के आधार पर युवती के परिजनों से संपर्क किया जाएगा. मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोनों कई बार साथ में शराब पीते थे. कई बार विवाद होने के बाद दोनों सड़क पर भी आ जाते थे.