- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- The Teenager Drank Poison On 31st, Family Did Not Take Him To Hospital, Death Due To Lack Of Treatment
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- मामला सरवन में किशोरी की मौत के बाद पुलिस पर पथराव का
सरवन में किशोरी ने 31 दिसंबर को ही जहर पी लिया था। किशोरी स्कूल ड्रेस में ही आ गई थी। उसने आरोपी मोहन को बाजार से कपड़े लाने को कहा था। मोहन कपड़े नहीं लाया इसी बात पर दोनों का विवाद हुआ और किशोरी ने जहर पी लिया। तबीयत खराब होने पर युवक इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर को लाया। उसने जिला अस्पताल ले जाने को कहा परंतु परिजन रतलाम नहीं लाए। 1 जनवरी को तबीयत गंभीर हो गई तो आरोपी मोहन ने उसके भाई पवन के साथ जाकर सरवन थाने पर जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार को आरोपी मोहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, अपहरण, ज्यादती, पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। किशोरी की मौत के बाद शुक्रवार रात 10 बजे सरवन में हुए उपद्रव के बाद स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने रात करीब 2:30 बजे 13 नामजद सहित करीब 130 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपद्रव में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एसपी गौरव तिवारी ने शुक्रवार को सरवन पहुंचकर मौका मुआयना किया और परिजन से चर्चा की। निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा दिलाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए और दोपहर 3:30 बजे रिश्तेदारों और गांव वालों के साथ रतलाम पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 4:45 बजे किशोरी का शव अपने गांव ले गए। धाराओं का अंतर समझाया : एसपी गौरव तिवारी ने बताया मौका मुआयना किया है। किशोरी के परिजन को बताया है कि हत्या होने पर धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज होगा। जहर पीकर आत्महत्या का मामला हुआ तो आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित की धारा 306 में प्रकरण दर्ज होगा। परिजन पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट हैं। आरोपी कमलेश्वर, गोविंद और प्रकाश को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजने के आदेश हुए।
पथराव में 14 पुलिसकर्मी व अधिकारी घायल हुए, वज्र व जीप भी क्षतिग्रस्त
सरवन में शुक्रवार को 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी। इंद्रावल निवासी मोहन राणा और उसके भाई पवन ने किशोरी द्वारा कीटनाशक पीने की जानकारी पुलिस को दी। जयस के कमलेश्वर डोडियार के साथ पहुंचे लोगों ने मोहन को गिरफ्तार कर हत्या और ज्यादती का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने कमलेश्वर डोडियार, गोविंद निनामा, प्रकाश निनामा को हिरासत में लिया। एसपी शनिवार सुबह मौका मुआयना करने पहुंचे।
बयान दर्ज किए हैं
पुलिसकर्मी ने किशोरी से पूछताछ की और वीडियो रिकार्डिंग भी की। गंभीर हालत में सरवन अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौत हो गई। नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने किशोरी के बड़े भाई और बहन व सहेली के बयान लिए हैं।
कवरेज के बाहर था फोन
किशोरी के पिता ने बेटी सैलाना में कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। कभी-कभी सरवन में काका के यहां रुक जाती थी। 30 दिसंबर को स्कूल के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। उसका फोन कवरेज से बाहर आ रहा था।