- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bulldozer Fired At Goon Faizan’s House In Bhopal, 28 Serious Cases Including Murder And Attempt To Murder On Him
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के हनुमानगंज इलाके के कुख्यात बदमाश फैजान के घर को ढहा दिया गया।
- थाना हनुमानगंज के कुख्यात गुंडे फैजान का 1 करोड़ कीमत का अवैध मकान जमींदोज
राजधानी में गुंडों/बदमाशों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई जारी है। निगरानी बदमाश फैजान भेड़ा पुत्र याशीन उम्र 24 वर्ष थाना हनुमानगंज के फूटा मकबरा के पास एकता नगर का गुंडा है। रविवार को फैजान के एकता नगर, फूटा मकबरा स्थित अवैध तीन मंजिला मकान को पुलिस प्रशासन और नगर निगम के आलाधिकारियों की उपस्थिति में जमींदोज कर दिया गया। मकान की कीमत एक करोड़ रुपए बताई गई है।
कुख्यात बदमाश के खिलाफ 24 साल तक 28 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिसमें दर्जनों गंभीर मामले शामिल हैं। वहीं, फैजान के खिलाफ NSA और जिलाबदर जैसी कार्रवाई के बावजूद इसमें सुधार नहीं हुआ। बताया जा रहा है, फैजान भेड़ा कम उम्र से गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। वर्तमान में वह अलग-अलग धाराओं में जेल में बंद है।

हनुमान गंज इलाके में पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई।
गुंडे फैजान ने 15 साल की उम्र में हत्या के प्रयास के मामले में छूटा और 16 साल की उम्र में ही हत्या कर सनसनी फैला दी थी। फैजान के खिलाफ पहले से 2 बार जिला बदर, रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। साल 2020 में आम राहगीर को मुखबिरी के शक में भाइयों के साथ जान से मारने की कोशिश की।