युवराज सिंह ने मिनी कूपर कंपनी की कंट्रीमैन कार खरीदी.
युवराज सिंह को क्रिकेट के अलावा महंगी कारों का भी शौक है. इसलिए उनके पास BMW M 5 E60, BMW X60M, Audi Q5, Lamborghini Murcielago और Bentley Continental GT जैसी शानदार कार पहले से मौजूद है. वहीं हाल ही में युवराज सिंह ने कंट्रीमैन S JCW कार खरीद कर कारों के प्रति अपना जुनून जाहिर कर दिया है.
युवराज सिंह के पास है इन शानदार कारों का कलेक्शन- अपनी तेजर्रार बल्लेबाजी के लिए मशहूर भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को क्रिकेट के अलावा महंगी कारों का भी शौक है. इसलिए उनके पास BMW M 5 E60, BMW X60M, Audi Q5, Lamborghini Murcielago और Bentley Continental GT जैसी शानदार कार पहले से मौजूद है. वहीं हाल ही में युवराज सिंह ने कंट्रीमैन S JCW कार खरीद कर कारों के प्रति अपना जुनून जाहिर कर दिया है.
यह भी पढ़ें: कार कंपनियों के अच्छे दिन आए! Maruti, Tata Motors और Toyota की सेल्स में हुई ग्रोथ
कंट्रीमैन S JCW का इंजन- ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी मिनी कूपर की कंट्रीमैन कार के दो वेरिएंट बाजार में उपलब्ध है. जिनमें कंपनी ने एक समाज इंजन दिया हुआ है. जो कि 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन है ये इंजन 1,350rpm पर 192ps का पावर और 230nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इन कार के 37.5 लाख रुपये के वेरिएंट में कंपनी ने 8स्पीड नॉन-स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है. जबकि 42.4 लाख रुपये के वेरिएंट में कंपनी ने 8स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन दिया है. वहीं ये दोनों ही वेरिएंट महज 7.5 सेकेंड में 0 से 100Kmph की स्पीड पकड़ सकती है.यह भी पढ़ें: सबसे सस्ती SUV Nissan Magnite ने सेफ्टी फीचर्स में मारी बाजी, Asean NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
मिनी कूपर कंट्रीमैन का इंटीरियर- इस कार के इंटीरियर की बात की जाए तो कंपनी ने इसमें कई हाइटेक फीचर्स दिए है. इस कार में आपको एन्थ्रेसाइट हेडलाइनर, हरमन कार्डन स्पीकर, नेविगेशन सिस्टम, मिनी कनेक्टेड एक्सएल, नेविगेशन सिस्टम मिलेंगे. वहीं इसके exterior की बात की जाए तो आपको इसमें ब्लैक आउस साइड रियर व्यू मिरर मिलेगा. इसके साथ ही कार में रियर स्पॉइलर विंग दिए है जो कार को स्पोर्टियर लुक देते हैं.