डेविड वॉर्नर इंस्टाग्राम में फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं
डेविड वॉर्नर (David Warner) इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं.
डेविड वार्नर ने बॉलीवुड फिल्म दिल है तुम्हारा का गाना ‘दिल लगा लिया है मैंने तुमसे प्यार करके’ पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है. इस फिल्म में प्रीति जिंटा हीरोइन थी जिनपर ये गाना फिल्माया गया है. प्रीति जिंटा आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब टीम की सहमालिक भी हैं. इस वीडियो में वॉर्नर ने प्रीति जिंटा के चेहरे पर अपना चेहरा लगाया है. वीडियो को शेयर करते हुए वॉर्नर ने लिखा, “कैंडिस वॉर्नर यहां कौन है? मेरी पत्नी आज मुझे मारने वाली है.”
इससे पहले भी वॉर्नर इंस्टाग्राम पर अभिताभ बच्चन, बाहुबली के प्रभाष, हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विन डीजल, अजय देवगन, रजनीकांत और ऋतिक रोशन जैसे बड़े अभिनेताओं का रूप धारण कर चुके हैं. वॉर्नर के इन फनी वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें:
IPL में एक छक्का नहीं लगाया, अब ग्लेन मैक्सवेल ने ठोके 159 गेंदों पर 249 रन
Ind vs Aus 3rd Test: टी नटराजन के इस वीडियो को देख बीसीसीआई ने कहा-मौकों को लपकता है ये खिलाड़ी
तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगे वॉर्नर
डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से वह टीम से बाहर चल रहे थे. हालांकि तीसरे टेस्ट से पहले उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है. संभावना है कि वह तीसरा टेस्ट मैच खेलेंगे. सिडनी टेस्ट में वह युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में वॉर्नर के साथ पुकोवस्की को भी जगह दी गई है.