Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मेघदूत गार्डन में ट्रीटेड वाॅटर से फव्वारे चलाए गए।
शहर में सीवरेज के ट्रीटेड वाॅटर से फव्वारे चलाने का प्रयोग निगम द्वारा रविवार को किया गया। सुबह मेघदूत उपवन में संभाग आयुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल की उपस्थिति में कबीट खेड़ी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी से फव्वारे चलाए गए। क्योंकि ट्रीटेड वॉटर में न ही बदबू थी और ना ही पानी सीवरेज का लग रहा था।

मेघदूत गार्डन में बनी पानी की टंकी से ही छोड़ा जा रहा ट्रीटेड वॉटर।
निगम द्वारा सयाजी होटल चौराहे पर बनी रोटरी में भी पहली बार ट्रीटेड वाॅटर से फव्वारे चलाए गए। नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया, कबीट खेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट से पानी लाकर गार्डन में बनी ट्रीटेड वॉटर की टंकी में छोड़ा जाता है। यहां से यह पानी कई बगीचों, रोटरी और ग्रीन बेल्ट तक पहुंचेगा। इन जगहों तक ट्रीटेड वाटर पहुंचाने के लिए अलग से एक लाइन डाली गई है। इस लाइन में मेघदूत गार्डन के पास और विजय नगर चौराहा आदि स्थानों पर हाइड्रेंट बनाए गए हैं। इन हाइड्रेंट से भवन निर्माण और ईट भट्टे वालों को ट्रीटेड पानी दिया जाएगा।