नाबालिक का अपहरण: फ़िल्मी अंदाज में आये बदमाश ,लड़की ले आओ लड़का ले जाना

नाबालिक का अपहरण: फ़िल्मी अंदाज में आये बदमाश ,लड़की ले आओ लड़का ले जाना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीड़ित परिवार राजेन्द्र नगर थाने पर

वैसे तो आपने रोजाना अपहरण की सैकड़ों घटनाएं सुनी होंगी,लेकिन इंदौर में जो घटना हुई है वह किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं, मामला इंदौर के राजेन्द्र थाना क्षेत्र का है जहा एक व्यक्ति द्वारा दूसरी जाती की महिला को भगाकर ले जाने का खामियाजा उसके 17 वर्षीय भतीजे को भुगतान पड़ा। दरअसल महिला के परिजन नाबालिग बच्चे का अपहरण कर ले गए थे । सूचना मिलते ही राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहत बालक को धामनोद के पास से बरामद कर लिया हे। पुलिस अपहरणकर्ताओं को तलाश रही है।

जानकरी लगते ही थाने का फ़ोर्स अपहरणकर्ताओं की तलाश के लिए जाते हुए

जानकरी लगते ही थाने का फ़ोर्स अपहरणकर्ताओं की तलाश के लिए जाते हुए

थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को शिकायत मिली थी,कुछ अज्ञता बदमाश एक नाबालिक को घर के अंदर अपहरण कर ले गए हैं ,पुलिस ने परिवार से जब बात की तो लड़के की माँ दुर्गा चौहान ने बताया कि उसका देवर इंदौर के बाहर रहता है वह किसी महिला को लेकर भाग गया है, जिसके बाद लड़की के परिजन खोजते हुए इंदौर आए और उन्होंने अपनी बच्ची को पाने के लिए 17 साल के विकास चौहान का अपहरण किया , घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया और रविवार शाम को विकास को धामनोद से सुरक्षित मिला

घटना जानकारी लेते हुए थाना प्रभारी अमृता सोलंकी

घटना जानकारी लेते हुए थाना प्रभारी अमृता सोलंकी



Source link