Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- बहोड़ापुर के विनय नगर की घटना
- पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पुलिस जवान के भाई से एक डेयरी संचालक ने मकान का एक करोड़ रुपए में सौदा पक्का किया। 12 लाख रुपए एडवांस एग्रीमेंट कर ले भी लिए। इसके बाद डेयरी संचालक रजिस्ट्री करने से समय मुकर गया। घटना बहोड़ापुर के विनय नगर सेक्टर दो की है। पुलिस जवान को लेकर फरियादी थाना पहुंचा है। बहोड़ापुर पुलिस ने रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के चंबल ब्लॉक निवासी भारत सिंह पुत्र द्वारिका सिंह किसान है। वह पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस आरक्षक योगेन्द्र सिंह राजपूत के भाई है। कुछ समय पूर्व भारत सिंह की मुलाकात डेयरी संचालक गंभीर सिंह से हुई। गंभीर ने उन्हें खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर परिचय दिया। भारत सिंह ने उसे मकान की जरूरत होना बताकर एक अच्छा मकान दिलाने की बात कही। इस पर गंभीर सिंह ने विनय नगर सेक्टर नंबर- दो में एक मकान दिखाया। मकान पसंद आने पर एक करोड़ रुपए में सौदा तय हुआ। उन्होंने नवंबर 2020 में 12 लाख रुपए में अनुबंध किया और तीन महीने में रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। पर समय से पहले ही भारत रजिस्ट्री कराने पहुंच गए। इस पर गंभीर सिंह एक दो दिन का कहकर टालता रहा। जब पीड़ित ने मकान के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि इस मकान पर पहले भी गंभीर सिंह लोगों से ठगी कर चुका है। आरोपी से 12 लाख रुपए मांगे तो वो देने से साफ मुकर गया। इस पर पीड़ित ने मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाना में की है। शिकायत पर रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। यहां शिकायत करने के बाद पता लगा कि गंभीर सिंह प्रॉपर्टी डीलर नहीं है डेयरी संचालक है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।