बादलों ने दिलाई सर्दी से राहत: जबलपुर में पांचवें दिन भी छाए रहे बादल, सुबह धुंध, इसके बाद निकली धूप

बादलों ने दिलाई सर्दी से राहत: जबलपुर में पांचवें दिन भी छाए रहे बादल, सुबह धुंध, इसके बाद निकली धूप


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में इस तरह छाई रही धुंध।

  • सुबह-शाम सामान्य से ज्यादा तापमान रहा, अभी एक-दो दिन इसी तरह रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के फिर से आ रहे असर से शहर के ऊपर हल्के बादलों की आवाजाही जारी है। हवा का रूख भी बदल गया है। इसकी वजह से शहर का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। सुबह व शाम भी सामान्य से ज्यादा तापमान होने से ठंड से राहत मिली है। अभी एक-दो दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। पांचवें दिन जरूर तेज धूप निकली। शनिवार को दोपहर में तो लोगों को स्वेटर उतारने पड़े थे। रविवार को भी इसी तरह मौसम का रूख बना हुआ है।
तीन डिग्री सेल्सियस का आया उछाल
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। न्यूनतम पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान शनिवार को 28.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को भी तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के लगभग पहुंचने का अनुमान है। रविवार सुबह को आर्द्रता 80 प्रतिशत था।

कब-कब रहा सामान्य से ज्यादा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
07 दिसंबर 31.3 13
13 दिसंबर 23.8 17.2
15 दिसंबर 25.7 16.2
02 जनवरी 28.9 11.4

पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान-मध्य पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके प्रभाव में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 2.1 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसी वजह से मौसम में ये बदलाव दिख रहा है।



Source link