Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर के वार्ड क्रमांक 2 इंद्रानगर में सिविल लाइन का कमर्शियल एरिया आता है। वर्ष 2014 के चुनाव में यहां से त्रिवेणी रूपनारायण यादव चुनाव जीतीं थी। इस वार्ड की सीमाएं अन्य वार्ड के मुकाबले कम है, फिर भी यहां नालियों की सफाई न होने, आवारा श्वान और मवेशी का जमावड़ा, खुदी हुई सड़कों की समस्या आम है।
जबकि नालों पर अतिक्रमण का मामला इस चुनाव में अहम मुद्दा बन सकता है। इसी वार्ड में आने वाला चंद्रा पार्क हाल में ही स्मार्ट सिटी से री-डेवलप किया गया है। इंद्रानगर में सिविल लाइन मुख्य मार्ग से होते हुए कांच मंदिर के पीछे वाला हिस्सा आता है। जहां घनी आबादी है।
सीसी रोड का काम अधूरा
वो काम जो अधूरा है: वरदान होटल के सामने सीसी रोड वो काम जो नहीं हुआ : दीपक होटल के पास शौचालय।
5 समस्याएं
1. खुली नालियां से गंदगी
2. आवारा श्वान का जमावड़ा।
3. नालों पर अतिक्रमण।
4. खुदी हुई सड़कें।
5. बीएलसी का लाभ नहीं मिला
नालों पर अतिक्रमण
^वार्ड में नियमित सफाई हो रही है। कुछ स्थानों पर खुली हुई नालियों पर चैम्बर भी लगाए गए हैं। नालों पर अतिक्रमण को लेकर निगम ने सर्वे कराया था। – त्रिवेणी रूपनारायण यादव, पूर्व पार्षद इंद्रानगर