Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- बादलाें की वजह से उत्तरी हवा नहीं चली
शनिवार काे माैसम का मिजाज बदला हुआ था। सुबह से ही बादल छा गए। इस कारण सूरज महज 25 मिनट के लिए निकला और हल्की धूप ही दे पाया। बादलाें की वजह से उत्तरी हवा नहीं चली। दाेपहर 1 बजे बारिश के कारण ठंडक बढ़ी और शाम काे बूंदाबांदी ने इसमें इजाफा कर दिया।
गौरतलब है कि 2 जनवरी काे इससे पहले 2015 में भी 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 2015 में साल के पहले ही दिन से बारिश का क्रम शुरू हुआ था जाे चार दिन तक चला। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर में 1926 में सबसे ज्यादा बारिश 8 जनवरी को 52.6 मिमी दर्ज की गई थी।
दिन में ऐसा रहा तापमान
समय तापमान
सुबह 5:30 बजे 10.0
8:30 10.8
11:30 14.8
दोपहर 2:30 बजे 17.0
शाम 5:30 बजे 17.4
रात 8:30 बजे 15.8
नोट: तापमान डिसे में।