रोहित-पंत का रेस्तरां में वीडियो बनाने वाले नवलदीप सिंह को पड़ रही हैं गालियां, पढ़ें पूरा विवाद

रोहित-पंत का रेस्तरां में वीडियो बनाने वाले नवलदीप सिंह को पड़ रही हैं गालियां, पढ़ें पूरा विवाद


IND VS AUS: नवलदीप सिंह के वीडियो से भारतीय टीम मुश्किलों में घिर गई है (साभार-सोशल मीडिया)

भारतीय फैन नवलदीप सिंह (Navaldeep Singh) ने ट्विटर पर एक वीडियो डाली जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित 5 भारतीय खिलाड़ी एक इनडोर रेस्तरां में खाना खा रहे थे. इसके बाद विवाद पैदा हो गया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 3, 2021, 10:06 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय खिलाड़ियों के रेस्तरां जाने के मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) के बीच विवाद गहरा गया है. नए साल के मौके पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, पृथ्वी शां और शुभमन गिल मेलबर्न के एक रेस्तरां में खाने गए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इसके बाद इन सभी भारतीयों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेजा गया है. साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि इन खिलाड़ियों ने बाय बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया. हालांकि बीसीसीआई ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने जैविक रूप से सुरक्षित नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है. टीम से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है.

नवलदीप सिंह पर भड़के भारतीय फैंस
इन सब चीजों की शुरुआत उस समय हुई जब भारतीय फैन नवलदीप सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो डाली जिसमें पांचों भारतीय खिलाड़ी एक इनडोर रेस्तरां में खाना खा रहे थे. नवलदीप ने दावा किया है कि वह भारतीय खिलाड़ियों के करीब बैठा था और उनके खाने का बिल चुकाने के बाद उसने पंत को गले लगाया. हालांकि गले लगाना वाला ट्वीट फैन ने हटा लिया क्योंकि इससे प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मसला खड़ा हो गया था. नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को बाहर खाने की इजाजत है बशर्ते वे जरूरी एहतियात बरतें. प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आउटडोर रेस्तरां में खाने की अनुमति है. इस विवाद के बाद वीडियो पोस्ट करने वाले नवलदीप सिंह को गालियां पड़ रही हैं. उन्होंने खुद यह बात बताई.

नवलदीप सिंह ने ट्वीट किया, “मुझे लोग गालियां दे रहे हैं. देखो गालियों का फर्क नहीं पड़ता मुझे…हम पंजाबी है और 400-500 गालियां दोस्तों के साथ बैठने पर आपस में दे देते हैं. लेकिन मैं वास्तव में दुखी हूं कि मुझे इस समय अपने देश के लोगों के खिलाफ बताया जा रहा है. मुझे वास्तव में खेद है और मैं आशा करता हूं कि सब ठीक हो जाए.”

भारत और ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहे हैं और तीसरा मैच सात जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. एडिलेट में पहला टेस्ट हारने वाली भारतीय टीम ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की है.








Source link