IND vs AUS: सिडनी रवाना होने से ठीक पहले अभ्‍यास नहीं कर पाया भारत, दोनों टीमों की बढ़ी चिंता

IND vs AUS: सिडनी रवाना होने से ठीक पहले अभ्‍यास नहीं कर पाया भारत, दोनों टीमों की बढ़ी चिंता


भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जनवरी तक तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा

टीम इंडिया (Team India) 7 जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्‍ट मैच के लिए सोमवार को सिडनी के लिए रवाना होगी


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 3, 2021, 12:30 PM IST

मेलबर्न. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 7 जनवरी से सिडनी में तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा. इसके लिए दोनों टीमें सोमवार को मेलबर्न से सिडनी के लिए रवाना होगी. भारतीय टीम सिडनी रवाना होने से एक दिन अभ्‍यास नहीं कर पाई. दोनों टीमों के खिलाड़ी इस वजह से चिंता में भी हैं. दरअसल बारिश के कारण टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को अभ्यास नहीं कर पायी और खिलाड़ियों को जिम में जाकर समय बिताना पड़ा. बीसीसीआई ने कहा कि भारत का एमसीजी पर आज होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया.

दोनों टीमें इस वजह से चिंतित है कि सिडनी में भी अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने वाला है. भारी बारिश की आशंका है, जिससे खेल प्रभावित होगा. कुछ दिन पहले डेविड वॉर्नर ने भी मौसम को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी.

मैच के पहले दिन भी बारिश

सिर्फ एक और दो जनवरी को ही बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से कम थी, बाकी दिन बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है. सिडनी टेस्‍ट के पहले दिन भी बारिश की 60 प्रतिशत आशंका है और इसी वजह से वॉर्नर डरे हुए हैं, क्‍योंकि दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है. चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया 1-1 से बराबर है.यह भी पढ़ें : 

Sourav Ganguly Health News: सौरव गांगुली की 3 धमनियां ब्लॉक, जल्द डाला जाएगा एक और स्टेंट

IND vs AUS: ब्रिस्‍बेन में चौथा टेस्‍ट नहीं खेलना चाहती टीम इंडिया, ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा- होगा तो वहीं

ऐसे में दोनों की कोशिश सिडनी में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त लेने की होगी.वॉर्नर ने मौसम के पूर्वानुमान का स्‍क्रीनशॉट शेयर करके कहा था कि उम्‍मीद है कि ये गलत हो. दरअसल वॉर्नर तीसरे टेस्‍ट से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. चोट कारण वह भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्‍ट मैच नहीं खेल पाए थे.








Source link