पति ने पत्नी के साथ दुष्कर्म का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. (सांकेतिक तस्वीर )
पति ने पत्नी को उठाने और दुष्कर्म की कोशिश करने का विरोध किया तो अपराधियों ने पति के सिह में तीर मार दिया. प्रदेश में अपराधियों के हौंसले काफी बढ़ गए हैं. शिवराज सरकार के दवा करने के बावजूद अपराधों पर कोई लगाम नहीं लग रही.
इंदौर के एमवाय अस्पताल में शनिवार को यही मामला सामने आया. दरअसल यहां एक युवक इलाज के लिए पहुंचा. युवक के सिर में तीर घुसा हुआ था. परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी को बदमाश अपहरण कर दुष्कर्म करने के लिए ले जा रहे थे. जब युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने युवक पर तीर से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल को परिजन उपचार के लिए यहां लेकर आए. अब युवक का ऑपरेशन किया जाएगा.
इस तरह घटी ये दर्दनाक घटना
जानकारी के मुताबिक, शेर सिंह बड़वानी के गांव बलखड़ी के रहने वाले हैं. परिजनों के अनुसार शनिवार को भारत और कन्हैया नामक बदमाश अपने कुछ साथियों के साथ आए और शेर सिंह कि पत्नी को उठाकर ले जाने लगे. उसने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और उस पर तीर से हमला कर दिया. इस दौरान एक तीर शेर सिंह के सिर में फंस गया. घायल को परिजन पहले बड़वानी ओर फिर इंदौर लेकर पहुंचे. फिलहाल घायल का प्राथमिक उपचार जारी है. डॉक्टर ऑपरेशन कर सिर में फंसा तीर निकालेंगे.अपराधों पर नहीं लग रही लगाम
गौरतलब है कि प्रदेश में अपराध रोके नहीं रुक रहे. आए दिन रेप, किडनेपिंग, छेड़छाड़ सहित कई अपराधों की खबरें सामने आ रही हैं. इतना ही नहीं, जब से शिवराज सरकार ने प्रशासन को अपराध को मिटाने के लिए फ्री हैंड दिया है, तब से पता चल रहा है कि कितने लोगों ने कितने तरह के अपराध कर रखे हैं. बड़वानी का ये मामला इसका बड़ा उदाहरण है कि सरकार को अपराधों पर लगाम लगाने के लिए नए सिरे से सोचना होगा.