ग्लेन मैक्सवेल ने मचाया बिग बैश में कोहराम (साभार-मैक्सवेल इंस्टाग्राम)
बिग बैश लीग में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वो 62.25 की औसत से रन बना रहे हैं.
आईपीएल में फ्लॉप मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया में उड़ा रहे हैं होश
बता दें ग्लेन मैक्सवेल के ऑस्ट्रेलिया में रन बनाने की वजह वहां की तेज पिच हैं. ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला जमकर रन उगलता है, जबकि दुबई की पिच धीमी थी, जहां गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी. सिर्फ दुबई ही नहीं भारतीय सरजमीं पर भी मैक्सवेल आईपीएल में रन नहीं बना सके. हालांकि इसके बावजूद टीमें उनपर करोड़ों रुपये खर्च करती हैं.
बिग बैश लीग के टॉप बल्लेबाजमैक्सवेल 249 रन बनाकर बिग बैश लीग 10 के सबसे कामयाब बल्लेबाज बने हुए हैं. दूसरे नंबर पर शॉन मार्श हैं जिन्होंने 7 पारियों में 247 रन बनाए हैं. जोश फिलीपी ने 6 मैचों में 220 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर कॉलिन इनग्राम हैं, जो 211 रन बना चुके हैं. जबकि सिडनी थंडर के कप्तान कैलम फर्गुसन ने 208 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें :
IND VS AUS: बड़ी खबर- टीम इंडिया से अलग किये गए रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत समेत 5 खिलाड़ी
पाकिस्तानी गेंदबाज के निकले आंसू, कहा-हर कीमत पर टीम में जगह चाहता हूं
गेंदबाजों की बात करें तो एडिलेड स्ट्राइकर्स के वेस एगर 11 विकेट लेकर टॉप पर हैं. सिडनी सिक्सर्स के तेज गेंदबाज ड्वेर्शियस ने भी 11 विकेट झटके हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं. लेग स्पिनर तन्मय संघा ने 10 विकेट झटके हैं और वो मौजूदा सीजन के सबसे कामयाब स्पिनर हैं.