अनोखी पार्टी: फ्लावर थीम पर पार्टी, फ्लोरल फैशन में दिखी लेडीज,  मिसेज गुलाबो बनी शकुंतला गुप्ता, मिसेज चमेली का टाइटल रेणु शर्मा को मिला

अनोखी पार्टी: फ्लावर थीम पर पार्टी, फ्लोरल फैशन में दिखी लेडीज,  मिसेज गुलाबो बनी शकुंतला गुप्ता, मिसेज चमेली का टाइटल रेणु शर्मा को मिला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फ्लोरल थीम पर पार्टी में लेडीज फ्लोरल फैशन में आईं नजर।

भोपाल के अरेरा कॉलोनी इलाके में एक किटी पार्टी आकर्षण का केंद्र बनी। यहां किटी पार्टी की थीम थी फ्लावर। यहां सभी लेडीज फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। पार्टी में गेस्ट का वेलकम रोज बड से किया गया। सारे गेम फ्लावर पर बेस्ड थे। तम्बोला भी फ्लावर बेस्ड था। यहां लेडीज ने फूलों की होली खेली।

पार्टी आर्गेनाइजर सीमा जैन ने बताया कि डांस, पार्टी के बाद लेडीज को टाइटल भी दिए गए। मिसेज गुलाबो शकुंतला गुप्ता, मिसेज चमेली रेणु शर्मा, मिसेज चंपा बनी संगीता महोबे।

फ्लावर थीम पर सजा केक भी।

फ्लावर थीम पर सजा केक भी।

पार्टी में फूड भी सर्व फ्लावर बेस्ड कटलरी पर किए गए। यहां तक की कुकीज और केक फ्लावर थीम पर थे। लेडीज ने फूलों पर आधारित फिल्मी गीत भी सुनाए। लेडीज ने फूल तुम्हे भेजा है खत में, बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है, और मैंने कहा फूलों से हंसो तो खिलखिला के हंस दिए जैसे गीत सुनाए।



Source link