एमपी टीम का चयन: 70 से ज्यादा ब्लाइंड क्रिकेटर ने दिखाया दम, आवाज करती गेंद को विवेक से पहुंचाया बाउंड्री के पार…

एमपी टीम का चयन: 70 से ज्यादा ब्लाइंड क्रिकेटर ने दिखाया दम, आवाज करती गेंद को विवेक से पहुंचाया बाउंड्री के पार…


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Players Hit The Ball At Their Discretion. The Selection Process Starts For The Preparation Of Madhya Pradesh Team, Nagesh Will Also Be Able To Participate In The Cricket Tournament.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिकेटर्स प्रेक्टिस करते हुए

ब्लाइंड क्रिकेट की मध्यप्रदेश टीम तैयार करने को लेकर चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है..इंदौर के काउंटी क्रिकेट क्लब के मैदान पर ब्लाइंड क्रिकेटर्स का प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा,चयन प्रक्रिया के तहत छह जनवरी से मैच भी खेले जाएंगे,दूसरी तरफ एमपी की टीम के चयनित खिलाड़ी अप्रैल में होने जारी नागेश क्रिकेट स्पर्धा में भी भाग ले सकेंगे, जिसके आधार पर आने समय में चयनित का राष्ट्रीय स्तर जा सकते है सिलेक्शन के लिए एमपी के 70 से अधिक खिलाड़ी इंदौर आये हुए है।

प्रदेश के अलग अलग जिलो से आये खिलाडी

प्रदेश के अलग अलग जिलो से आये खिलाडी

राघवेंद्र शर्मा ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमेन ने बताया कि एमपी की ब्लाइंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखती है,एमपी ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है,अब एक बार फिर से एमपी क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू हुई है | इस बार प्रदेश के कई जिलो से क्रिकेट इस में हिस्सा लेंगे |

खिलाडियों ने मैदान पर जम कर पसीना बहाया

खिलाडियों ने मैदान पर जम कर पसीना बहाया

चयन प्रक्रिया इंदौर के काउंट क्रिकेट क्लब के मैदान पर आयोजित की गई है, जहाँ इंदौर ,भोपाल,रीवा , उज्जैन,होशंगाबाद,खंडवा से 70 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए है,आवाज करती गेंद पर खिलाड़ी अपने विवेक से प्रहार करते है,इन खिलाड़ियों को देखकर यह कहना भी मुश्किल हो जाता है कि यह दृष्टिबाधित है।चयनित खिलाड़ियों के लिए नेशनल टीम के ट्रायल संबंधी रास्ते भी खुल जाएँगे|



Source link