Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पशुओं में दुग्ध की क्षमता बढ़ाने वाले आॅक्सीटाॅसिन हार्मोन के इंजेक्शन की 529 बोतल के साथ एक आरोपी को पुलिस और ड्रग्स विभाग ने गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट में केस दर्ज किया है। कनाड़िया टीआई राजीव भदौरिया ने बताया सूचना मिली थी कि बिचौली हप्सी के पास महेश पिता शांतिलाल शर्मा निवासी आगर मालवा ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों को बेचता है।
इस पर टीम ने हुलिए के आधार पर आरोपी को बिचौली हप्सी के पास पकड़ लिया। उसके पास ऑक्सीटॉसिन हार्मोन के 100 एमएल के इंजेक्शन की 529 बोतल मिली। उससे लाइसेंस मांगा तो वह कुछ नहीं बता सका। आरोपी से पूछताछ जारी है कि उक्त इंजेक्शन बिना लाइसेंस के वह कहां लेकर आता है।