- Hindi News
- Local
- Mp
- Was Ill, Having Trouble Breathing, But Persevered For Farmers, Died In Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
किसान नेता सुरेन्द्र सिंह, इनका दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है
- डबरा के चीनोर से हजारों किसानों को पलवल ले गए थे सुरेन्द्र सिंह
- आखिरी सांस तक किसानों के लिए लड़े
किसान आंदोलन में डबरा के एक किसान नेता की मौत हो गई है। वह एक महीने पहले हजारों किसान यहां से लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। तभी से दिल्ली के पास पलवल हरियाणा में हाइवे पर प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ी थी। बीमार थे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी, लेकिन किसानों के लिए डटे रहे। जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजन शव लेकर डबरा के चीनोर पहुंचे जहां किसान नेता का अन्तिम संस्कार किया गया है।

किसान आंदोलन के दौरान किसानों को संबोधित करते किसान नेता सुरेन्द्र सिंह
डबरा के चीनोर स्थित सात नंबर फार्म निवासी 60 वर्षीय किसान नेता सुरेन्द्र सिंह सिद्दू हमेशा से किसानों के लिए काम करते आए हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन से पहले वह डबरा मंडी में किसानों के लिए धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। डबरा के किसानों के बीच वह काफी चर्चित थे। केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली आंदोलन में शामिल होने वह 2 दिसंबर को हजारों किसानों को लेकर ग्वालियर से दिल्ली के लिए निकले थे। पर दिल्ली से पहले ही उन्हें पलवल के पास हाइवे पर रोक लिया गया था। उनके नेतृत्व में किसानों ने पलवल पर ही डेरा जमाकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यहां 14 दिसंबर के पास सुरेन्द सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माने। वह किसानों के लिए अड़े रहे। पर 16 दिसंबर को जब उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होने लगी तो साथियों ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को उनका शव लेकर परिजन चीनोर पहुंचे हैं और सुरेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया है।
सरपंच भी रह चुके हैं सुरेन्द्र सिंह
किसान नेता सुरेन्द्र सिंह काफी समय से संघर्ष कर रहे थे। वह मैना गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। इससे पहले डबरा में किसानों के लिए धान खरीद पर एमएसपी, पंजीयन को लेकर प्रदर्शन किया था। तब सीएम मध्य प्रदेश शिवराज सिंह के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन बंद किया था।