कोलार डेम में कैबिनेट कल: CM शिवराज मंत्रियों के साथ आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश पर मंथन करेंगे

कोलार डेम में कैबिनेट कल: CM शिवराज मंत्रियों के साथ आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश पर मंथन करेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivraj Singh Chouhan Cabinet Meeting Will Be Held At Bhopal Kolar Dam Rest House On 5th January

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवराज कैबिनेट की बैठक 5 जनवरी को भोपाल के कोलार डेम के रेस्ट हाउस में होगी। जिसमें आतमनिर्भर मध्य प्रदेश पर मंथन होगा। (फाइल फोटाे)

  • मंत्री बताएंगे, उनके विभाग काे मिले लक्ष्य पर अब तक क्या प्रगति हुई

शिवराज कैबिनेट की बैठक 5 जनवरी को भोपाल के कोलार डेम के रेस्ट हाउस में होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी 30 मंत्रियों को मंत्रालय से सूचना भेजी जा रही है। बैठक का सिर्फ एक ही एजेंडा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों के साथ इसके रोडमैप पर मंथन करेंगे। इस दौरान मंत्रियों को बताना होगा कि उनके विभाग को मिले लक्ष्य पर अब तक क्या प्रगति हुई?

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप के क्रियान्वयन को लेकर सभी मंत्रियों से वन-टू-वन बात करेंगे। इस दौरान मंत्री बताएंगे कि उनका विभाग इस योजना को अगले तीन साल में कैसे पूरा करेगा। इसके लिए आर्थिक संसाधन कैसे जुटाएंगे। मुख्य रूप से मुख्यमंत्री का फोकस रोजगार पर है। बैठक में मंत्री यह भी बताएंगे कि उनके विभाग की आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के तहत कितने रोजगार सृजन करने की योजना है।

मंत्री होंगे जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ने अगस्त में जब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बनाने की कवायद शुरू हुई थी, तब उन्होंने निर्देश दिए थे कि मंत्रियों की जिम्मेदारी है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को शामिल करें। इसके बाद मंत्रियों ने अपनी सिफारिशें सीएम सचिवालय को भेजी गई थी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए विभाग के अफसर नहीं, बल्कि मंत्री जिम्मेदार होंगे। मंत्री, विभाग के अफसरों के साथ बैठकें कर इसका रोडमैप बनाएं।

इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

इसमें 1 महीने से लेकर 3 महीने, 6 महीने, 1 साल, 2 साल और 3 साल की पूरी योजनाएं होंगी। किस समय हम क्या-क्या करेंगे। किस तरह से इसे जुटाया जाएगा और कैसे आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसकी पूरी रूपरेखा विभागवार बनाई गई है, ताकि 3 साल में इसे पूरा किया जाए।

ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्‍य

बता दें कि मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने विभिन्‍न विषय के विशेषज्ञों से परामर्श करके आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार किया है। रोडमैप तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार विषय भौतिक अधोसंरचना, सुशासन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किए थे।



Source link