थाने तक पहुंची मकान की दलाली: टीआई को हटाने कांग्रेसियों ने घेरा माधवगंज थाना, किया हंगामा, बचाव में आई भाजपा

थाने तक पहुंची मकान की दलाली: टीआई को हटाने कांग्रेसियों ने घेरा माधवगंज थाना, किया हंगामा, बचाव में आई भाजपा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

माधवगंज थाना के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

  • टीआई पर फोन कर धमकाने का आरोप
  • एएसपी ने दिया जांच का आश्वासन

मकान की दलाली का मामला थाने तक पहुंच गया है। इसमें टीआई माधवगंज की भूमिका पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। इसमें एक पक्ष ने टीआई विनय शर्मा पर फोन कर अभद्रता का आरोप लगाकर कांग्रेस नेताओं के साथ माधवगंज थाना का घेराव किया। इसी समय थाना प्रभारी के बचाव में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। घटना सोमवार शाम माधवगंज थाना की है। हंगामा की सूचना मिलते ही एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। यहां कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार व अन्य नेताओं ने टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद भी वह थाने से हटे हैं।

टीआई माधवगंज को हटाने के लिए एएसपी सतेन्द्र सिंह को आवेदन देते विधायक सतीश सिकरवार व अन्य कांग्रेस नेता

टीआई माधवगंज को हटाने के लिए एएसपी सतेन्द्र सिंह को आवेदन देते विधायक सतीश सिकरवार व अन्य कांग्रेस नेता

शहर के सिकंदर कंपू पर रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रॉपर्टी का काम करने वाले सोनू गोयल ने दीपक गुप्ता को एक मकान का सौदा कराया था। जिसमें उनके कमीशन के 68,000 रुपए निकल रहे थे। दीपक ने जब बहुत दिन तक पैसे नहीं दिये तो उसने माधवगंज थाने में शिकायत की। टीआई विनय शर्मा ने सोनू और दीपक को समझाया और अपना मामला थाने के बाहर ही निपटाने के लिए बोला। समझाइश के बाद भी दीपक ने पैसे नहीं दिये। पर इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं दीपक के पिता लखन लाल गुप्ता का आरोप है कि सोनू और भाजपा नेताओं के साथ मिलकर टीआई विनय शर्मा बार बार फ़ोन कर पैसे देने का दबाव बना रहे हैं, जबकि वह सोनू को वह जानते ही नहीं हैं। टीआई ने फोन कर अभद्रता की। हमें थाने बुलाया गया, जब हम पहुंचे तो मुझे और मेरे बेटे दीपक को बंद कर दिया। कांग्रेस नेता को थाने में बंद करने का पता चलते ही वहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विधायक सतीश सिकरवार, रश्मि पवार व अन्य पहुंच गए। थाने के बाहर प्रदर्शन किया। तभी टीआई के समर्थन में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता भी थाने पर पहुंचे और उन्होंने भी नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचे जहां हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और कांग्रेसियों को टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जब जाकर मामला शांत हुआ।

यह लगाए आरोप

कांग्रेस नेता लखनलाल का कहना है सोनू और भाजपा नेताओं के साथ मिलकर टीआई माधवगंज बार बार फ़ोन कर पैसे देने का दबाव बना रहे हैं जबकि वे सोनू को जानते ही नहीं हैं। टीआई ने फोन कर सोमवार को भी अभद्रता की। इस मामले में दूसरे पक्ष से सोनू गोयल का कहना है कि दीपक गुप्ता को एक मकान का सौदा कराया था जिसमें उनके कमीशन के 68,000 रुपये बनते थे। इसकी शिकायत उन्होंने की है। इस पर इतना हंगामा दूसरे पक्ष ने खड़ा किया है।

जांच करा रहे हैं

सतेंद्र सिंह तोमर-एएसपी ग्वालियर का कहना है कि माधवगंज थाने के टीआई पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए थाने पर कांग्रेस ने हंगामा कर प्रदर्शन किया, जबकि दूसरा पक्ष उनके समर्थन में था। मामला क्या है जांच कराई जा रही है।



Source link