- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- In Jabalpur, The Forest Guard Got Married By Lying, Married And Son’s Mobiles Opened Up Poll, FIR Registered
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ASP अमित कुमार से पहुंची थी शिकायत करने
- पीड़िता परिजनों के साथ पहुंची थी ASP के पास शिकायत करने, निर्देश पर महिला थाने में प्रकरण हुआ दर्ज
शादी-शुदा और एक बेटा होने के बाद भी झूठ बोलकर वनरक्षक ने दूसरी शादी रचा ली। विदाई में ससुराल पहुंची युवती को कुछ महीने बाद पति की करतूत का पता उसके ही मोबाइल और लैपटॉप से चला। पति से उनके बारे में पूछा तो वह प्रताड़ित करने लगा। उस पर मायके से दो लाख रुपए और कार मांगने का दबाव डालने लगा। सोमवार को युवती परिवार के साथ एएसपी के पास पहुंची। उनके निर्देश पर मामले में महिला थाने में एफआईआर दर्ज हुआ।

एसपी कार्यालय पहुंची थी शिकायत लेकर
एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार मानेगांव रांझी निवासी ईश्वरी प्रसाद पटेल ने बेटी रूपाली पटेल की शादी दिसंबर 2019 में आमनपुर निवासी शिवचरण सिंह पटेल के साथ की थी। वह वनरक्षक है और इंद्राना में पोस्ट है। रूपाली के मुताबिक सगाई के बाद पति घंटों फोन व सोशल माध्यम से बातचीत करते थे। शादी के बाद उनका रवैया ही बदल गया। एक सप्ताह बाद ही पति, ससुर शिवचरण, सास सुनीता, जेठ प्रमोद, जेठानी तरूणा प्रताड़ित करने लगीं। उनका कहना था कि शिवचरण सरकारी नौकरी करता है। दहेज में कार तो देनी ही थी।

इस महिला व बच्चे को लेकर दावा
पैसे व कार के लिए प्रताड़ित करने लगे
ससुराल वाले उसे मायके से कार व दो लाख रुपए लाने का दबाव डालने लगे। यहां तक कि उसके पति का रवैया भी बदल चुका था। वह छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगे थे। नाराज होकर दूसरे रूम में सोने चले जाते थे। वह घर की बाई बनकर रह गई थी। अक्सर वह ड्यूटी के बहाने घर से बाहर रहते थे। कुछ समय बाद पति के फोन व लैपटॉप में उनकी तस्वीर एक महिला व बच्चे के साथ दिखी। बाद में पता चला कि उक्त महिला से उनके संबंध हैं। सगाई से शादी के बाद भी वह महिला से मिलते-जुलते हैं।
महिला थाने में दर्ज हुई एफआईआर
उसने पति सहित ससुराल वालों से उक्त महिला व बच्चे के बारे में पूछा ताे वे उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने लगे। कम दहेज लाने का ताना देते हुए प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर वह मायके में रह रही है। सोमवार को एएसपी अमित कुमार के निर्देश पर महिला थाने में रूपाली की शिकायत पर पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 498, 323, 506, 406 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।