फैक्ट चेक: कॉमेडियन मुन्नवर सहित 6 की गिरफ्तारी पर वायरल हुआ मैसेज, लिखा – पुलिस के पास सबूत नहीं, पुलिस बोली- सबूत थे तभी पकड़ा

फैक्ट चेक: कॉमेडियन मुन्नवर सहित 6 की गिरफ्तारी पर वायरल हुआ मैसेज, लिखा – पुलिस के पास सबूत नहीं, पुलिस बोली- सबूत थे तभी पकड़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शो बंद कराकर कार्यकर्ता कॉमेडियन और आयोजक को पकड़कर तुकोगंज थाने ले आए थे। वहां देर तक गहमागहमी रही थी।

स्टैंड अप कॉमेडियन मुन्नवर फ़ारुखी सहित कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि सोमवार को साेशल मीडिया पर एक अफवाह फैल गई। बताया गया कि मुन्नवर सहित उनकी टीम के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत नहीं थे। उन्हें दबाव में आकर पकड़ा गया है। इसके बाद इस खबर को लेकर जब हमने पुलिस से बात की तो उन्होंने वायरल मैसेज को झूठा करार दिया। उनके अनुसार फारुखी सहित सभी के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं और इसी आधार पर उन्हें पकड़ा गया था।

क्या है मामला
देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का आरोप लगाते हुए हिंदरक्षक संगठन के नेताओं ने शुक्रवार रात 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे पर स्टैंड अप कामेडियन मुनव्वर फारुकी की पिटाई कर दी थी। बाद में आयोजक और कॉमेडियन को पकड़ तुकोगंज थाने ले गए। संगठन के एकलव्य गौड़ ने कहा था कि फारूकी पहले भी देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। जयपुर में भी शो कैंसिल हो चुका है। हम टिकट लेकर शो में शामिल हुए थे। उन्होंने मारपीट से इनकार किया था। उधर, तुकोगंज टीआई कमलेश शर्मा ने बताया था कि देर रात आरोपी एडविन एनथौनी निवासी विजय नगर, प्रखर प्रतीक व्यास गिरधर नगर, प्रियम पिता धर्मेंद्र यादव निवासी छत्रछाया कॉलोनी पीथमपुर और मुन्नवर इकबाल फारुखी जूनागढ़ गुजरात पर धार्मिक भावनाएं भड़काने केस दर्ज किया था। बाद में उनके एक साथी सदाकत को भी पकड़कर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस की ओर से यह कहा गया
पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुन्नवर सहित अन्य लोगों को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद आरोपियों ने जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत निरस्त कर दी थी। सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया कि तुकोगंज थाना क्षेत्र में इनके खिलाफ 295 ए और 188 में मामला दर्ज किया गया था। फारुखी और उनके साथियों ने कुछ भगवान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर कुछ लाेग उन्हें पकड़कर थाने ले आए थे। यहां कोर्ट में पेश किया था, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया था। कैफे द्वारा किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके सारे सबूत हमारे पास हैं। पहले मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके एक साथी सदाकत खान को भी बाद में पकड़कर जेल भेज दिया गया था। हमारे पार पुख्ता सबूत हैं, इसलिए इन्हें गिरफ्तार किया गया था।



Source link