बदलता मौसम: अरब सागर से आ रही नमी और पूर्वी हवाओं ने बढ़ाया पारा, रात रही गर्म, दिन की शुरुआत हवा और बूंदाबांदी के साथ

बदलता मौसम: अरब सागर से आ रही नमी और पूर्वी हवाओं ने बढ़ाया पारा, रात रही गर्म, दिन की शुरुआत हवा और बूंदाबांदी के साथ


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में सुबह से ही छाए काले घने बदल, रिमझिम बारिश से मौसम में हलकी ठंडक घुसी।

पिछले एक दशक में इस बार जनवरी की शुरुआत बहुत गर्म हुई है। नए साल के पहले दिन से ही दिन और रात का तापमान औसत से अधिक रिकॉर्ड हो रहा है। खासकर न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड हो रहा है। रविवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिन की शुरुआत तो गर्म रही, लेकिन हवा और बूंदाबांदी ने इसमें हल्की ठंडक घोल दी। अधिकतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शनिवार रात न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री होकर सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इसके पहले शुक्रवार रात को भी पारा 16.8 डिग्री होकर औसत से 7 डिग्री ज्यादा था। वहीं 1 जनवरी को 12 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, जो औसत से 2 डिग्री ज्यादा था। सात दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान अधिक होने के दो कारण हैं। पहला यह कि अरब सागर से लगातार नमी इंदौर सहित प्रदेश में आ रही है। इससे बादल छाए हुए हैं। दूसरा हवा की दिशा कभी पूर्वी तो कभी दक्षिणी भी हो रही है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवा अभी नहीं आ रही है।

10 जनवरी से बढ़ सकती है
पिछले 10 सालों में जनवरी के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो नया साल शुरू होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है। 1 से 15 जनवरी के बीच तापमान 5 डिग्री तक चला जाता है। यानी शीतलहर इस अवधि में चलती है। तीन से चार दिन कोल्ड-डे, सीवियर कोल्ड-डे के रूप में बीतते हैं, लेकिन इस बार मौसम में बदलाव आ गया। एक दशक में केवल 2012 ऐसा वर्ष रहा जब 15 जनवरी के बाद ठंड ने असर दिखाया था। 10 जनवरी के बाद से ठंड लौटने के आसार बन सकते हैं।



Source link