भटक कर पहुंची दो बच्ची: महाराष्ट्र की दो बच्चियां ट्रेन से पहुंची बीना, डरी-सहमी स्टेशन के बाहर घूमती मिली तो लोगों ने पहुंचाया थाने

भटक कर पहुंची दो बच्ची: महाराष्ट्र की दो बच्चियां ट्रेन से पहुंची बीना, डरी-सहमी स्टेशन के बाहर घूमती मिली तो लोगों ने पहुंचाया थाने


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों बच्चियों को रात में बीना से सागर लाती विशेष किशोर इकाई की टीम।

  • चाइल्ड हेल्पलाइन व विशेष किशोर इकाई ने बच्चियों की आश्रम में रहने की कराई व्यवस्था, घर का पता नहीं बता पा रही दोनों, एक है दिव्यांग

महाराष्ट्र की रहने वाली 4 व 5 साल की दो छोटी बच्चियां भटक कर ट्रेन से सागर के बीना पहुंची, जो रात में स्टेशन के बाहर डरी-सहमी से घूम रही थी। लोगों की नजर इन बच्चियों पर पड़ी तो उन्होंने इन्हें जीआरपी थाने पहुंचाया। वहां से विशेष किशोर इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से बच्चियों को सागर के एक आश्रम में शिफ्ट करवाया गया है। दोनों बच्चियां अपना नाम-पता व माता-पिता का नाम नहीं बता पा रही हैं।

विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे हमें बीना रेलवे स्टेशन से जानकारी मिली थी कि दो बच्चियां स्टेशन के बाहर डरी हुईं घूम रही थी, जिन्हें जीआरपी थाने में बैठाया है। इसके बाद सागर से तुरंत टीम बीना पहुंची और बच्चियों से घर का पता पूछा तो उन्होंने बताया कि वे भुसावल या नागपुर के पास की रहने वाली हैं और गलती से ट्रेन में बैठकर यहां आ गई हैं। बच्चियों का कहना है कि परिवार में सिर्फ मां है, पिता नहीं हैं। इसके आगे दोनों बच्चियां ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही हैं।

भुसावल व नागपुर थाने में दी सूचना
ज्योति तिवारी ने बताया कि दोनों में से एक बच्ची विकलांग है। बच्चियां मां का नाम भी नहीं बता पा रही हैं। दोनों घर जाना चाहती हैं। इसके बाद विशेष किशोर इकाई ने देर रात ही भुसावल व नागपुर थाने बच्चियों के बारे में सूचना दी व इनके बारे में कुछ पता चलने पर सागर सूचित करने को कहा। दोनों बच्चियों को रात में ही बीना से लाकर सीडब्ल्यूसी के आदेश पर आश्रम में रहने की व्यवस्था कराई गई। किशोर इकाई की टीम में ज्योति तिवारी के अलावा मुकेश यादव, खेमराज पटेल व सोनम रजक शामिल रहीं।



Source link