- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- For The First Time In 10 Years, The Cold Onset Of Cold In January, The Night Temperature Is 17.8 Degrees, 8 More Than The Average.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पिछले एक दशक में इस बार जनवरी की शुरुआत बहुत गर्म हुई है। नए साल के पहले दिन से ही दिन और रात का तापमान औसत से अधिक रिकॉर्ड हो रहा है। खासकर न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड हो रहा है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री होकर सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इसके पहले शुक्रवार रात को भी पारा 16.8 डिग्री होकर औसत से 7 डिग्री ज्यादा था।
वहीं 1 जनवरी को 12 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, जो औसत से 2 डिग्री ज्यादा था। सात दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान अधिक होने के दो कारण हैं। पहला यह कि अरब सागर से लगातार नमी इंदौर सहित प्रदेश में आ रही है। इससे बादल छाए हुए हैं। दूसरा हवा की दिशा कभी पूर्वी तो कभी दक्षिणी भी हो रही है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवा अभी नहीं आ रही है।
10 साल में जनवरी के सबसे सर्द दिन

आगे क्या : 10 से बढ़ सकती है ठंड
पिछले 10 सालों में जनवरी के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो नया साल शुरू होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है। 1 से 15 जनवरी के बीच तापमान 5 डिग्री तक चला जाता है। तीन से चार दिन कोल्ड-डे, सीवियर कोल्ड-डे के रूप में बीतते हैं, लेकिन इस बार मौसम में बदलाव आ गया। एक दशक में केवल 2012 ऐसा वर्ष रहा जब 15 जनवरी के बाद ठंड ने असर दिखाया था। 10 जनवरी के बाद से ठंड बढ़ने के आसार हैं।