- Hindi News
- Career
- BHEL Sarkari Naukri | BHEL Naukri Trade Apprentice Posts Recruitment 2020 : 120 Posts For Trade Apprentice Posts, Bharat Heavy Electricals Limited Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
13 मिनट पहले
-
कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने ट्रेड अपरेंटिस के लिए वैकेंसी निकाली है। भेल में ट्रेड अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 16 जनवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास और आईटीआई किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में 120 ट्रेड अप्रेंटिस के पद भर जाएंगे।
कुल पद – 120 पद
पद | संख्या |
फिटर | 45 |
टर्नर | 05 |
मशीनिष्ट | 05 |
इलेक्ट्रानिक (मेकेनिक) | 05 |
विद्युतकार | 38 |
वेल्डर | 12 |
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिक) | 05 |
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कॉपी) | 04 |
प्लंबर | 01 |
कारपेंटर | 01 |
योग्यता
कैंडिडेट्स को 10वीं पास होने के अलावा संबंधित ट्रेड में ITI भी किया होना चाहिए।
आयु सीमा
1 जनवरी 2021 को कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख – 02 जनवरी 2021
- आवेदन शुरू होने की आखिरी तारीख – 16 जनवरी 2021
एप्लीकेशन फीस
इन पदों के लिए किसी भी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
यह भी पढ़ें-