- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Angry With Granddaughter’s Words, Dadi Maa Commits Suicide By Consume Poison In Madhya Pradesh Indore
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतका के बेटे ने कहा कि पोती की बातों से गुस्से में आकर मां ने एसिड पी लिया था।
अपनी ही मासूम 5 वर्षीय पोती की बातों से गुस्सा होकर परदादी ने एसिड पी लिया। पोती ने इतना कहा था कि दादी आप ने तो पेड़ पर लगे सारे अमरूद तोड़-तोड़कर खा लिए। एसिड पीने के बाद बेटा और पोता वृद्धा को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। फिलहाल में एम वाय चौकी ने मर्ग कायम कर आगे की जांच बेटमा पुलिस को सौंप दी है।
जांच अधिकारी एमवाय चौकी मनोहर बघेल के अनुसार इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र के मंत्री नगर की रहने वाली मीराबाई पति आशाराम ने रविवार को एसिड पी लिया था। जहां आज उसकी इलाज के दाैरान माैत हाे गई। मीराबाई को 5 साल की पोती ने यह कह दिया था कि आप ने तो सभी जाम खा लिए। बस इस बात पर दादी नाराज हो गई और एसिड पी लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
कैलाश चंद कुशवाह ने बताया कि अमरूद काे लेकर मां गुस्सा हाे गई थी। वह 80-85 साल की थी। पोती ने कहा दिया कि दादी पेड़ पर लगे सब जाम तू तोड़-तोड़कर खा गई। इसी को लेकर दोनों में बहस हुई। मां बोली क्या मैंने ही सब खाया कि और किसी ने नहीं खाया क्या। मोहल्लेवालों ने नहीं खाए क्या। इसके बाद उसने सुबह 11 बजे एसिड पी लिया। इसके बाद उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी मौत हो गई।