BBL 10: बिग बैश लीग में आंद्रे फ्लेचर ने लपका बेहतरीन कैच (साभार-बिग बैश लीग ट्विटर)
बिग बैश लीग के 10वें सीजन में आंद्रे फ्लेचर (Andre Fletcher) मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं.
फ्लेचर का बेहतरीन कैच
होबार्ट हरीकेंस की टीम 184 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मैकडरमॉ ने 57 गेंदों में 91 रन ठोक दिये थे. लेकिन 19वें ओवर में आंद्रे फ्लेचर के उस कैच ने पूरा मैच पलट कर रख दिया. हैचर की आखिरी गेंद पर मैकडरमॉ ने स्क्वायर की तरफ जबर्दस्त शॉट लगाया. गेंद बाउंड्री लाइन की ओर बिलकुल फ्लैट गई और ऐसा लगा कि टीम को छक्का मिल जाएगा लेकिन तभी आंद्रे फ्लेचर ने भागते हुए अपनी दांई ओर छलांग लगाई और गेंद को लपक लिया. फ्लेचर का ये कैच देख सभी दंग रह गए. किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. दूसरी ओर फ्लेचर ने कैच लपकने के बाद बेहद आक्रामक जश्न मनाया और वो अपने घुटने पर बैठकर डांस करने लगे. इसके बाद उन्होंने गेंद को बाउंड्री पार ही फेंक दिया. फ्लेचर के कैच ने मैकडरमॉ को शतक से रोक दिया, वो 91 पर आउट हुए साथ ही उनकी टीम भी 10 रनों से मैच हार गई.
The first one was great, this one was even better. Incredible! #BBL10 pic.twitter.com/8s2zJIfqFm
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2021
IND vs AUS, 3rd Test: तीसरे टेस्ट मैच के लिए सिडनी रवाना हुई टीम इंडिया, देखिए Photos
स्टोयनिस भी नहीं लगा पाए शतक
बेन मैकडरमॉ से पहले मार्कस स्टोयनिस भी शतक नहीं लगा पाए. मेलबर्न स्टार्स का ये बल्लेबाज ओपनिंग पर उतरा और 55 गेंदों पर 97 रन बनाकर नाबाद रहा. स्टोयनिस ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए. स्टोयनिस के दम पर मेलबर्न की टीम 183 रनों तक पहुंची और टीम ने जीत दर्ज की.