BHOPAL : नये साल की पहली कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आज, इन मुद्दों पर होगा मैराथन मंथन 

BHOPAL : नये साल की पहली कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आज, इन मुद्दों पर होगा मैराथन मंथन 


भोपाल.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) आज कलेक्टर-कमिश्नर कॉंफ्रेंस (collector-commissioner conference) कर रहे हैं.यह  नये साल की पहली कलेक्टर कॉन्फ्रेंस है.माना जा रहा है कि इस कॉफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की तमाम योजनाओं के लिए नए साल के रोडमैप पर कलेक्टर-कमिश्नर-आईजी और एसपी के साथ मंथन करेंगे. यह कॉन्फ्रेंस 7 से 8 घंटे तक चल सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कॉफ्रेंस के एजेंडे के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी 52 जिलों की समीक्षा जिले वार करेंगे.

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 जनवरी को अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागों के प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी.उस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने तेवरों से साफ कर दिया था कि नये साल में सुशासन ही सरकार का प्रमुख एजेंडा है और अधिकारियों को इसी पर काम करना होगा.

ये है कॉन्फ्रेंस का एजेंडा
-सुशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगी कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस.-पिछली कॉन्फ्रेंस में कटनी कलेक्टर और नीमच एसपी को हटाया गया था.

-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 9 दिसंबर 2020 के कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन पेश किया जाएगा.

-प्रदेश में रोजगार मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति

-मनरेगा की समीक्षा

-स्व सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बैंक लिंकेज, मार्केट लिंकेज एवं उनके माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

-प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता स्वनिधि एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना का क्रियान्वयन

-नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण, 2021 की तैयारियों की समीक्षा

-लोक परिसंपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन हेतु जिलों से अपेक्षायें

-मध्यप्रदेश में गौशालाओं के संचालन एवं प्रबंधन की समीक्षा

-प्रदेश में खनिज के अवैध उत्खनन की रोकथाम

-प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा





Source link