जो बर्न्स ने बिग बैश लीग में खेली ताबड़तोड़ पारी(Joe Burns/Instagram)
BBL 10: जो बर्न्स (Joe Burns) के अर्धशतक के दम पर ब्रिसबेन हीट ने सिडनी थंडर को 5 विकेट से हराया
जो बर्न्स ने दिखाया जलवा
बिग बैश के 28वें मैच में सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए. जवाब में ब्रिसबेन हीट को क्रिस लिन ने जबर्दस्त शुरुआत दी. खासतौर पर लिन ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो छक्के और 3 चौके लगाए. लिन के आउट होने के बाद जो डेनली और जो बर्न्स ने अपना जलवा दिखाया. डेनली ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाए, वहीं बर्न्स ने 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली. ब्रिसबेन की टीम ने लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया.
IND VS AUS: सिडनी में टीम इंडिया के साथ डिनर कराने के नाम पर ठगी, हर फैन से लिए 40 हजार रु. !
जो बर्न्स टेस्ट सीरीज में रहे थे फ्लॉप
बता दें जो बर्न्स ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे थे. 4 पारियों में वो महज 63 रन बना सके, जिसके बाद उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल खड़े होने लगे. हालांकि बर्न्स ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद अर्धशतक लगाया था. गजब की बात ये है कि बर्न्स ही इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने मौजूदा टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से अर्धशतक लगाया है. अब तीसरे टेस्ट में बर्न्स की जगह विल पुकोवस्की ओपनिंग करते दिख सकते हैं, वहीं टीम में डेविड वॉर्नर की वापसी भी हो चुकी है.