IND VS AUS: सिडनी पहुंचते ही शुभमन गिल को मिली बाहर ना जाने की सलाह-कहा डिनर करने रेस्टोरेंट मत जाना !

IND VS AUS: सिडनी पहुंचते ही शुभमन गिल को मिली बाहर ना जाने की सलाह-कहा डिनर करने रेस्टोरेंट मत जाना !


IND VS AUS: शुभमन गिल ने सिडनी पहुंचते ही पोस्ट की सेल्फी, फैंस से मिली ये सलाह (PC-SHUBMAN GILL INSTAGRAM)

शुभमन गिल (Shubman Gill) मेलबर्न में लंच करने रेस्टोरेंट गए थे जिसके बाद वो और रोहित शर्मा, पंत, शॉ और सैनी पर बायो बबल उल्लंघन का आरोप लगा था.

नई दिल्ली. मेलबर्न में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया सिडनी पहुंच चुकी है. सिडनी में भारतीय टीम को 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेलना है. भारतीय टीम सोमवार शाम को मेलबर्न से सिडनी पहुंची और टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल ने वहां पहुंचकर अपनी फोटो अपलोड की. हालांकि शुभमन गिल (Shubman Gill) जैसे ही सिडनी पहुंचे उन्हें होटल से बाहर जाकर रेस्टोरेंट में लंच या डिनर ना करने की सलाह मिलने लगी. आइए आपको बताते हैं मामला क्या है?

गिल को फैंस ने कहा-रेस्टोरेंट में मत जाना
शुभमन गिल की सिडनी पहुंचने की तस्वीर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर ने अपने ट्विटर पेज पर अपलोड की, जिसके बाद भारतीय फैंस उन्हें सिडनी में शतक लगाने की बात कहने लगे. वहीं कुछ फैंस ने तो गिल को यहां तक कह दिया कि वो टीम होटल से बाहर ना जाएं और रेस्टोरेंट से दूर रहें.

बता दें शुभमन गिल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी उस वक्त विवादों में फंस गए थे जब वो मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में खाना खाते दिखे थे. उनकी तस्वीर एक फैन ने सोशल मीडिया पर अपलोड की जिसके बाद उनपर बायो बबल उल्लंघन का आरोप लगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले की जांच के आदेश भी दे दिये. हालांकि बीसीसीआई के मुताबिक उनके किसी खिलाड़ी ने बायो बबल प्रोटोकॉल नहीं तोड़ा.

शुभमन गिल को दी फैंस ने सलाह

BBL 10: आंद्रे फ्लेचर ने हैरतअंगेज कैच लपक टीम को जिताया मैच, घुटनों पर बैठकर किया डांस 

गिल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें
बता दें शुभमन गिल ने मेलबर्न में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. इस सलामी बल्लेबाज ने पहली पारी में 45 और दूसरी पारी में नाबाद 35 रनों की पारी खेली थी. शुभमन गिल के पास सिडनी में बड़ी पारी खेलने का मौका है क्योंकि वहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. उस मैदान पर हमेशा से भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अब देखना ये है कि गिल फैंस का दिल जीत पाते हैं या नहीं?








Source link