भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा (साभार-एपी)
चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया सोमवार को मेलबर्न से सिडनी के लिए उड़ान भरेगी.
भारतीय टीम के साथ रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और ऋषभ पंत भी जाएंगे, लेकिन वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे. दरअसल इन खिलाड़ियों के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बायो-बबल उल्लंघन की जांच कर रहा है. ये खिलाड़ी मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे, जहां इन पर बायो-बबल प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा था. हालांकि बीसीसीआई ने इससे साफ इनकार कर दिया था. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं और इन खिलाड़ियों को टीम के खिलाड़ियों से अलग रखा गया है.
यह भी पढ़ें :
Sourav Ganguly Health News: PM मोदी ने गांगुली और उनकी पत्नी से फोन पर की बात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कीनसीम शाह का मजेदार कमेंट हुआ स्टंप माइक में कैद, बोले- अब्बास भाई सारी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा, ऋषभ पंत समेत पांच खिलाड़ी अगर बायो बबल उल्लंघन के दोषी भी पाए जाते हैं तो भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनका कुछ नहीं कर सकता. दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सिर्फ अपने ही खिलाड़ियों पर कार्रवाई कर सकता है. टीम इंडिया की नजर अब तीसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर है. भारत ने एडिलेड में खेला गया पहला मुकाबला गंवा दिया था. उस मैच की दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना पाई थी. इसके बाद अजिंक्य रहाणे की अगुआई में टीम ने मेलबर्न में दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी की.