Indore Comedy Show: कॉमेडियन मुनव्वर के खिलाफ पुलिस को नहीं मिला सबूत, BJP विधायक के बेटे ने की थी शिकायत

Indore Comedy Show: कॉमेडियन मुनव्वर के खिलाफ पुलिस को नहीं मिला सबूत, BJP विधायक के बेटे ने की थी शिकायत


गुजरात के कॉमेडियन के खिलाफ पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है. (फाइल फोटो)

मुनव्वर के इस कॉमडी शो में भाजपा की स्थानीय विधायक (BJP MLA) के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ बतौर दर्शक पहुंचे थे. उन्होंने शो में की गईं कुछ टिप्पणियों के विरोध में जमकर हंगामा किया था और कार्यक्रम भी रुकवा दिया था.

इंदौर. प्रदेश में पुलिस प्रशासन किस तरह काम कर रहा है इसका उदाहरण इस खबर से बेहतर नहीं हो सकता. पुलिस ने गुजरात के जिस स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को हिंदू देवी-देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह के अपमान में जेल भेज दिया, उसके खिलाफ पुलिस के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने खुद यह खुलासा किया है. पुलिस ने फारुकी को ऑर्गेनाइजर के तौर पर गिरफ्तार किया है.

गौरतलब है कि 2 जनवरी को भाजपा की स्थानीय विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ (36) अपने साथियों के साथ एक कॉमेडी शो में बतौर दर्शक पहुंचे थे.उनका आरोप था कि मुनव्वर सहित तीन अन्य लोग हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि शहर के 56 दुकान इलाके के एक कैफे में शुक्रवार को कॉमेडी शो आयोजित किया गया था. उन्होंने शो में की गईं कुछ टिप्पणियों के विरोध में जमकर हंगामा किया और कार्यक्रम भी रुकवा दिया.

वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि वीडियो फुटेज के साथ एकलव्य की लिखित शिकायत पर गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी और चार स्थानीय लोगों के खिलाफ शुक्रवार देर रात मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.शो में आपत्तिजनक बातें होने का आरोप

इस बीच, एकलव्य ने मीडिया को बताया- मैं और मेरे कुछ साथी बाकायदा टिकट खरीदकर कॉमेडी शो में पहुंचे, जहां फारुकी को बतौर मुख्य कॉमेडियन बुलाया गया था. इस शो में अभद्र टिप्पणियां करते हुए हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया जा रहा था. कार्यक्रम में गोधरा कांड और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अनुचित जिक्र भी किया गया था. उन्होंने कहा- कॉमेडी शो में इस तरह की तमाम आपत्तिजनक बातें चल रही थीं. हमने इनका वीडियो बनाया और शो रुकवाकर श्रोताओं को कैफे से बाहर निकाला. फिर हम शो के कॉमेडियनों और आयोजकों को पकड़कर तुकोगंज पुलिस थाने ले गए.








Source link