आप का निगम में प्रदर्शन: आप बोली – रीजनल पार्क जनता की धरोहर, निगम इसे निजी हाथों में सौंपने की रच रहा साजिश, ऐसा हुआ तो पार्क के गेट पर देंगे धरना

आप का निगम में प्रदर्शन: आप बोली – रीजनल पार्क जनता की धरोहर, निगम इसे निजी हाथों में सौंपने की रच रहा साजिश, ऐसा हुआ तो पार्क के गेट पर देंगे धरना


  • Hindi News
  • National
  • Madhya Pradesh AAP Party Workers Protest Today In Indore; Handed Over Memorandum To Officials

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निगम परिसर में प्रदर्शन के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को रीजनल पार्क सहित अन्य शासकीय संपत्तियों के निजीकरण करने को लेकर निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। आप ने आरोप लगाया कि नगर निगम लगातार आम जनता की संपत्ति का निजीकरण कर रही है। वह शहर की खूबसूरती और धरोहरों को निजी हाथों में सौंप रही है। कार्यकर्ताओं ने निगम अपर आयुक्त को मामले को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव वैद्य का कहना था कि जनता को निशुल्क बगीचे और गार्डन उपलब्ध करवाना निगम का दायित्व है। निगम जनता पर मनमाने शुल्क लाद रही है। निगम अब रीजनल पार्क को 27 साल के लिए निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है। इससे कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की गंध आ रही है। यदि निगम ने रीजनल पार्क को निजी हाथों में सौंपा तो आप पार्टी रीजनल पार्क के गेट पर उग्र आंदालेन करेगी। उन्होंने बताया कि रीजनल पार्क जनता की धरोहर है। निगम आम जनता की संपत्ति का लगातार निजीकरण कर रही है। निगम जनता से पूछे बिना ही सार्वजनिक संपत्ति को निजी हाथों में सौंप रही है। यह असंवैधानिक है, हम इसका विरोध कर रहे हैं। अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि रीजनल पार्क की लीज को लेकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन कमिश्नर को भेजा जा रहा है। वरिष्ठ इस पर निर्णय लेंगे।



Source link