आयोजन: संतों के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने मुख्यमंत्री से करेंगे बात : मंत्री सिंह

आयोजन: संतों के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने मुख्यमंत्री से करेंगे बात : मंत्री सिंह


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अशोकनगर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • भोपाल में हुए मुनि भक्त जागरण सम्मेलन में अंचल से बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजन

प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुनि भक्त जागरण सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शहर सहित आसपास के ईसागढ़, चंदेरी, मुंगावली, शाढ़ौरा सहित अंचल से बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। सम्मेलन को संबंधित करते हुए मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में आए मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि संतों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल प्रलाप करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की जाएगी।

संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज महान साधक ही नहीं इस धरती के भगवान है। उनकी कठोर तपस्या ने धर्म पंथ ऊपर उठकर सभी को प्रभावित किया है। थूबोनजी कमेटी के अरविंद जैन ने बताया कि मुनि निंदकों के खिलाफ भोपाल के दशहरा मैदान में मुनि भक्त जागरण सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें थूबोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन, महामंत्री विपिन सिंघई, मध्यांचल तीर्थ कमेटी के महामंत्री अरविंद सिंघई, तीर्थ वंदना के सह संपादक विजय जैन धुर्रा, राकेश अमरोद, मंत्री विनोद मोदी, राजेन्द्र हलवाई, राजीव जैन आदि ने भाग लिया।

संत निंदक सावधान हो जाएं
पूर्व डीएसपी रेखा दीदी ने कहा कि कुछ लोग जान बूझकर संतों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। बहुत बर्दाश्त कर लिया अब हमें जागना होगा। सम्मेलन के सूत्रधार रविंद जैन ने कहा कि कुछ सिरफिरे लोग और उनके साथी हमारे संतों पर सोशल मीडिया के माध्यम से हमला कर रहे हैं। इन्हें हमने जेल भेजा लेकिन फिर भी यह मानने तैयार नहीं है। अब इनका पूरा इंतजाम करना होगा।



Source link