उज्जैन का ममता सुसाइड मामला: ममता के राखीबंधन भाई अर्जुन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

उज्जैन का ममता सुसाइड मामला: ममता के राखीबंधन भाई अर्जुन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता को आत्महत्या के लिए उसके राखीबंधन भाई ने उकसाया था

  • शुरुआती जांच में दूसरे युवक को फंसाना चाहता था अर्जुन

उज्जैन के अतिरिक्त विश्वबैंक कॉलोनी निवासी ममता मकवाना की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार रात उसके कथित राखी बंधन भाई अर्जुन सोलंकी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। ममता ने पिछले साल करवा चौथ के दिन पति घनश्याम की वीडियो कॉल करके पूजा की और उसके कुछ ही देर बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल, आरोपी अर्जुन अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

पुलिस को चकमा देकर दूसरे युवक को फंसाना चाहता था अर्जुन

घटना के बाद अर्जुन ही वह शख्स था, जो ममता को बेहोशी की हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ममता की मौत हो गई थी। उस समय जिला अस्पताल पहुंची पुलिस को अर्जुन ने बताया कि वह ममता का रिश्तेदार है। पिछले कुछ दिनों से देवास में रहने वाला तेजकरण नाम का युवक ममता को परेशान कर रहा है।

एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान के बाद दर्ज हुआ केस

मामले की जांच कर रहीं चिमनगंज मंडी थाने की एसआई मधु बंसल ने बताया कि शुरुआती दौर की पूछताछ में अर्जुन ने इधर-उधर भटकाने की कोशिश की। उसके बाद ममता के पति, बेटियों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान लिए गए। जिसमें यह साफ हो गया कि अर्जुन ही ममता को परेशान करता था। धमकाता था। जबरन उसके घर में रहता था। वारदात की रात भी अर्जुन घर में था। उसके मौजूदगी में ही ममता ने फांसी लगाई। जबकि अर्जुन ने झूठ बोला था कि वह रात के 2.30 बजे पहुंचा था।



Source link