छापा: अमानक तरीके से कैंडी जेम्स का निर्माण तो नहीं, नमूने टेस्ट के लिए भेजे गए

छापा: अमानक तरीके से कैंडी जेम्स का निर्माण तो नहीं, नमूने टेस्ट के लिए भेजे गए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्यवाही करने पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी।

इंदौर जिला प्रशासन मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त मूड में है, जिसके चलते मंगलवार को जिला प्रशासन ने लसुड़िया क्षेत्र में कन्फेक्शनरी फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की और जांच के लिए नमूने लिए हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारी जांच करते हुए

कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारी जांच करते हुए

जिला प्रशासन की टीम खाद्य विभाग में मंगलवार को केमको फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापामार कार्रवाई करते हुए यहां से नमूने लिए हैं। केमको फूड्स द्वारा जेम्स व कैंडी का निर्माण किया जाता है। जिला प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि यहां पर अमानक तरीके से कैंडी जेम्स का निर्माण किया जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने यहां पहुंचकर जेम्स व कैंडी के सैंपल लिए हैं। वह इन्हें लेबोरेटरी में पहुंचा कर टेस्ट किया जाएगा कि किस तरह से यह मानक है।

खाद्य अधिकारी पुष्पक कुमार के मुताबिक फैक्ट्री में कोई अनियमितताएं तो नहीं मिली है, लेकिन निर्माण किस तरह से किया जा रहा था क्या-क्या इन कैंडी और जेम्स में मिलाया जा रहा था, इसकी टेस्टिंग के लिए नमूने लिए गए हैं। उन्हें लैब टेस्ट के लिए पहुंचाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।



Source link