तेंदुओं की संख्या में इजाफा: टाइगर रिजर्व में तेंदुआ : मढ़ई में दिखा, एसटीआर में अब 200 के आसपास

तेंदुओं की संख्या में इजाफा: टाइगर रिजर्व में तेंदुआ : मढ़ई में दिखा, एसटीआर में अब 200 के आसपास


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सोहागपुर21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एसटीआर के मढ़ई में पिछले वर्षों की तुलना में तेंदुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। बफर एवं कोर जोन में तेंदुआ पर्यटकों को सोमवार को दिखाई दिया। उपसंचालक एके शुक्ला ने बताया कि एसटीआर में अभी करीब 200 के आसपास तेंदुआ हैं।

इधर, रेंजर नितिन साहू ने बताया कि तेंदुआ तेज शिकारी है। यह शिकार को पेड़ पर ले जाकर खाता है। बंदर इसका प्रिय भोजन है। इसके अलावा अन्य छोटे वन्य जीव जिसमें जंगली सुअर, सांभर, चीतल, मोर आदि भी प्रिय शिकार होते हैं। एक पूर्ण वयस्क तेंदुए की लंबाई 1.8 मीटर से 2.2 मीटर एवं उसकी ऊंचाई 0.6 मीटर से 0. 75 मीटर तक होती है। तेंदुआ ताकतवर और जबरदस्त शिकारी होता है।

ऐसे करते हैं पहचान : स्वस्थ नर तेंदुए का वजन 50 से 70 किलो तक
नर एवं मादा तेंदुआ की पहचान उसके सिर एवं पैरों से की जाती है नर की तुलना में मादा के सिर का आकार थोड़ा छोटा होता है। वहीं नर तेंदुए के पंजे चक्राकार जबकि मादा के पैर नुकीले होते हैं। एक स्वस्थ नर तेंदुए का वजन 50 से 70 किलो तक होता है जबकि मादा का वजन 40 से 50 किलो तक होता है।



Source link