- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- No.1 In Hoshangabad Pradesh In Paddy Purchase On Support Price; Purchased 1,19234 Tonnes Of Paddy From 12182 Farmers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने में हाेशंगाबाद जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर पहुंच गया है। जिले में समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीदी से लेकर अब तक 12 हजार 182 पंजीकृत किसानों से कुल 1 लाख 19 हजार 234 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी राशि 175 करोड 63 लाख रुपए है।
इस प्रकार 97 प्रतिशत किसानों से खरीदी 1 लाख 15 हजार 355 मीट्रिक टन धान का परिवहन किया जा चुका है। वर्ष 2020 से कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लाॅकडाउन एवं अन्य कारणों नए बारदाना प्राप्त होने में कमी आई है। गत वर्षों के उपलब्ध शत प्रतिशत बारदाना का उपयोग धान खरीदी में किया गया है। कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में जो भी पंजीकृत किसानों के द्वारा धान खरीदी के लिए पंजीयन कराया है। उनका धान 15 जनवरी तक अवश्य रूप से खरीदा जाएगा।
प्रदेश के टाॅप थ्री जिले
हाेशंगाबाद खरीदी 1 लाख 19 हजार 234 मीट्रिक टन, परिवहन 1 लाख 15 हजार 355, नरसिंहपुर खरीदी 84 हजार 306 मीट्रिक टन, परिवहन 79 हजार 644, पन्ना खरीदी 84 हजार 103 मीट्रिक टन, परिवहन 77हजार 499 हुआ।