लूट के इरादे से तोड़फोड़, नहीं हुए सफल: मुरार पोस्ट ऑफिस के ATM का बदमाशों ने फोड़ा कांच, मशीन नहीं काट पाए तो भाग गए

लूट के इरादे से तोड़फोड़, नहीं हुए सफल: मुरार पोस्ट ऑफिस के ATM का बदमाशों ने फोड़ा कांच, मशीन नहीं काट पाए तो भाग गए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुरार पोस्ट ऑफिस का ATM , इसी में बदमाशों ने तोडफोड़ कर लूट का प्रयास किया था।

  • मुरार के छह नंबर चौराहा ATM की घटना
  • पोस्ट ऑफिस से पुलिस ने मांगे हैं फुटेज

आधी रात को लूट के इरादे से बदमाशों ने ATM का कांच फोड़ दिया, लेकिन मशीन तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके हैं। जब सफल नहीं हुए तो सब कुछ वैसा ही खुला छोड़कर भाग गए। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात मुरार छह नंबर चौराहा स्थित पोस्ट ऑफिस के ATM की है। वारदात का पता मंगलवार सुबह लगा। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद ATM का शटर बंद कर लॉक कर दिया है। मुम्बई से ATM के एक्सपर्ट आकर मशीन की जांच कर बताएंगे कि बदमाश किस स्तर तक पहुंच गए थे। पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है।

मुरार थाना क्षेत्र के छह नंबर चौराहा स्थित पोस्ट ऑफिस में ग्राहकों की सुविधा के लिए डाकघर द्वारा ATM लगाया गया है। मंगलवार सुबह जब कुछ लोग यहां से निकले तो ATM टूटा हुआ पाया। पोस्ट ऑफिस के ATM की मशीन टूटी देख पुलिस को सूचना दी। मुरार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल की जांच करने के बाद पोस्ट ऑफिस के अफसरों को भी सूचना दी। डाकघर के अफसर भी आ गए। अब ATM में कितनी अंदर तक तोड़फोड़ की गई है यह जांच के लिए मुम्बई से टीम आएगी। मुरार पुलिस ने ATM में लगे CCTV कैमरे की फुटेज डाकघर से मांगी है। फुटेज देखी गई है उसमें दो नकाबपोश बदमाश मशीन तोड़ते दिख रहे हैं। मुरार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच गए 5 लाख रुपए

ऐसा पता लगा है कि घटना के समय ATM में पांच लाख रुपए के लगभग नकद था। एक दिन पहले ही मशीन में कैश फिल किया गया था। यदि बदमाश ATM के चेस्ट को तोड़कर लूट में कामयाब हो जाते तो बड़ी घटना हो जाती। इससे पहले 2018 में झांसी रोड के सिथौली स्थित एक ATM को काटकर नकद राशि चोरी ​की घटना हो चुकी है।



Source link