Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कालमुखी8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
38 लाख की लागत से बनी कावेरी गोशाला का लोकार्पण किया गया।
- 38 लाख से बनी कावेरी गोशाला का विधायक ने किया लोकार्पण
गोमाता की सेवा से हमें पुण्य की प्राप्ति होती है, क्योंकि गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। हमारे देश में ही गोमाता की पूजा की जाती है। आज आवश्यकता है गो संरक्षण की। इसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोमाता की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए गांव-गांव में गोशालाओं का निर्माण करवा रहे हैं।
गोमाता के भवन का निर्माण तो शासन द्वारा हो गया, लेकिन अब हम सबका दायित्व है कि गोमाता की रक्षा के लिए गोग्रास, चारे एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था करें, ताकि गोमाताओं का संरक्षण हो सके। गांव में 38 लाख की लागत से बनी कावेरी गोशाला के लोकार्पण अवसर पर विधायक देवेन्द्र वर्मा ने यह बात कही। इस अवसर पर अतिथियों ने गोमाता की पूजा कर लड्डुओं का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। इस गोशाला के निकट शासकीय भूमि पर गोमाता के चारे एवं अन्य खाद्य सामग्री का उत्पादन भी किया जाएगा। भरपूर पानी की उपलब्धता भी गोशाला के पास है।
कार्यक्रम में कैलाश पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश साद, वरिष्ठ प्रचारक बलिराम मालवीय, जावर मंडल अध्यक्ष गोविंद वर्मा, मुकेश साद, मंडल महामंत्री अशोक दसोरे, लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह,जनपद सीईओ महेन्द्र घनघोरिया, सरपंच सुखलाल माधव, सचिव नितेश पालीवाल सहित ग्रामीण मौजूद थे। संचालन पंकज गुप्ता ने किया।