Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गढ़ाकोटा के पास जब्त हुई कार से सागौन।
- बीती रात तीन बजे गढ़ाकोटा टीम ने की कार्रवाई।
दक्षिण वनमंडल के वन अमले ने बीती रात गढ़ाकोटा के पास एक कार से सागौन की लकड़ी पकड़ी है। बदमाश कार रोड किनारे छोड़कर भाग गए। गढ़ाकोटा रेंजर दीपक भौरहरि ने बताया कि बीती रात गश्ती दल को घोघरा टिपरिया गांव के पास एक कार क्रमांक एमपी 15 ए 1842 मुख्य सड़क किनारे खड़ी मिली। शायद बदमाशों को वन अमले के आने की खबर लग गई और वे कार छोड़कर भाग गए। कार की पीछे की डिक्की खुली हुई थी। इससे कार में भरी सागौन स्पष्ट दिख रहे थे।
वन अमले ने मारूति 800 कार की तलाशी ली तो कार में 5 नग सागौन के मिले। जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए आंकी गई है। रेंजर ने बताया कि दो नग 6-6 फीट के हैं और तीन नग 3-3 फीट के हैं। अमले ने कार और सागौन की लकड़ी जब्त कर वन अपराध अधिनियम के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गाड़ी के नंबर के आधार पर भी अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।