कैबिनेट की बैठक में बोले शिवराज सिंह: सभी मंत्री अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करके अच्छे परिणा दें : मुख्यमंत्री चौहान

कैबिनेट की बैठक में बोले शिवराज सिंह: सभी मंत्री अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करके अच्छे परिणा दें : मुख्यमंत्री चौहान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सीहोर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्रीगण चिंतन कर विभाग की योजनाओं पर तेजी से काम करवाएं। सभी मंत्री अपनी-अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर अच्छे परिणाम दें। हम चाहते हैं कि आने वाले दिनों में हम ऐसी स्थिति में आ जाएं कि मध्य प्रदेश सबसे आगे आकर उदाहरण माना जाए।

यह बात मंगलवार को कोलार के फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक के दौरान कही। उन्होंने प्रदेश के सभी मंत्रियों को आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए विभाग वार एक्सरसाइज कर अच्छे कार्यों को संपादित करने के निर्देश भी दिए। सीहोर जिले के कोलार स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसको लेकर पिछले दो दिनों से जिला प्रशासन की तैयारियां चल रही थीं। इस बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री और वीवीआईपी शामिल होना थे, इसलिए सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां तक कि कोलार से होकर जाने वाले मार्ग आमजनों के लिए प्रतिबंधित कर दिए गए थे।

सोमवार को गूगल लोकेशन के सभी मंत्री कोलार रेस्ट हाऊस पहुंचे। सुबह 11 बजे से शुरु हुई बैठक में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछले 9-10 महीने में प्रदेश के विकास और प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और नशे से युवा वर्ग को बचाने के लिए की गई कार्रवाइयों से जनता में अच्छा संदेश पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब मार्च के आखिरी सप्ताह में सरकार बनी तो कोरोना की बड़ी चुनौती सामने आईं। वायरस के नियंत्रण के साथ ही सबसे पहले मध्य प्रदेश में आत्म निर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप भी बनाया गया।

बताईं प्रदेश की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की बात हो या ग्रामीण विकास के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की सक्रियता की… इन दोनों ही मामलों में मध्यप्रदेश ने रिकार्ड बनाया है। गेहूं में सबसे अधिक गेहूं उपार्जन किए जाने के बाद किसानों के खातों में राशि पहुंचाने का काम भी तेजी से हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश में दो एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी पर प्रतिबंध के लिए कड़ा कानून बनाया जा रहा। धर्म स्वातंत्र्य कानून की भी लोगों में खूब प्रशंसा हुई है।

राजस्व बढ़ाने का कार्य तेज हो
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी मंत्रियों से कहा कि प्रदेश में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अच्छी राजस्व वसूली का कार्य कुछ प्रयासों से ही संभव है। इस दिशा में अच्छी उपलब्धि मिल रही है। विशेषकर जीएसटी कलेक्शन में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों से आगे है। उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि के प्रयास और तेज किए जाएं।



Source link