- Hindi News
- Local
- Mp
- The Miscreants Stole The Motor From The Farm, Threatened Not To File A Report, Shot Home Two In The Morning, One Died
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायल अवस्था में देवीसिंह को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी वाला मुहावरा केसली थाने के ब्लैकी गांव की घटना पर सटीक बैठता है। दरअसल, गांव में चोरों ने बीती रात खेत से मोटर चुराई। पकड़े जाने पर शिकायत न कराने की धमकी दी। बुधवार सुबह जब पीड़ित चोरी की शिकायत करने थाने जाने लगा, तो बदमाशों ने घर आकर दो लोगों को गोली मार दी। बदमाशों ने परिवार 4-5 फायर किए। हमले में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान बुधवार शाम मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।
सिर काटने की धमकी देकर ले गए थे मोटर
जिला अस्पताल में भर्ती घायल देवी सिंह (40) ने बताया, बीती रात करीब 12 बजे गांव के ही दिनेश यादव व अन्य खेत में लगी पानी की मोटर चुराकर ले जा रहे थे। देवी सिंह ने उन्हें देख लिया। देवी सिंह ने कहा कि हम सुबह थाने में रिपोर्ट करेंगे, तब दिनेश ने धमकी दी कि अगर शिकायत की, तो हम सिर काट देंगे। इसके बाद आरोपी भाग गए।
सुबह घर के बाहर किए 5 फायर
देवी सिंह ने बताया, सुबह करीब 10 बजे दिनेश का फिर फोन आया। वह बोला कि थाने शिकायत करने जा रहे हो क्या? तब देवी सिंह ने हां में जवाब दिया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे दिनेश दो भाइयों के साथ देवी सिंह के घर पहुंचा। अपशब्द कहते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने देवी सिंह पर दो, नंदराम पर दो और एक फायर देवी सिंह के भाई पर किया। भाई तो साइड में होकर बच गया, लेकिन देवी सिंह और नंदराम को गोलियां लग गईं। इलाज के दौरान अस्पताल में नंदराम की मौत हो गई, जबकि देवीसिंह को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
केसली थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। शिकायत पर दिनेश, मनोहर और भरत यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।